डीए हेतु होगा अब उग्र आंदोलन , राज्य में नहीं चलेगी भेदभाव की राजनीति - विजय झा There Will Be A Fierce Movement For Dearness Allowance , The Anger Of Employees Organization Erupts
a2zkhabri.com रायपुर - महंगाई भत्ता हेतु अब राज्य के कर्मचारियों का आक्रोश फुट पड़ा है। कर्मचारी संगठन अब उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे है। आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के आईएएस अफसरों के महंगाई भत्ता में एरियस सहित डीए वृद्धि करने के आदेश राज्य कर्मचारियों के ऊपर जले पर नमक छिड़कने का कार्य किया है। भारतीय सेवाओं के अफसरों का महंगाई भत्ता बढाकर 31 फीसदी कर दी गई है। उक्त आदेश के जारी होते ही एक बार फिर राज्य कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। राज्य में कर्मचारियों के ऊपर भेदभाव करने का आरोप लगाकर कर्मचारी संगठन ने सरकार पर हमला बोल दिया है।
अब होगा उग्र आंदोलन - राज्य में कर्मचारियों हेतु अलग - अलग महंगाई भत्ता निर्धारित होने से पुरे राज्य के पौने चार लाख राज्य कर्मचारी खासे नाराज है। राज्य में बिजली विभाग के कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ता , भारतीय सेवाओं के अफसरों को 31 फीसदी महंगाई भत्ता वही राज्य के कर्मचारियों को मात्र 22 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। राज्य में उक्त नीति को भेदभाव वाली राजनीति बताते हुए ऐसे राजनीति राज्य में नहीं चलने की बात कही है। वही मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए केंद्र के बराबर डीए देने की मांग भी किया है। मांग पूरा नहीं होने पर अब उग्र आंदोलन करने की चेतावनी विजय कुमार झा प्रमुख प्रवक्ता छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने दी है।
देखें डीए के सम्बन्ध में जारी हुए सभी आदेश 👇 -
0 Comments