छ.ग. 2800 रु. प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी भूपेश सरकार ,,, Bhupesh Government Will Buy Paddy At The Rate Of Rs. 2800 Per Quintal

भूपेश सरकार का बड़ा ऐलान ,, 2800 रु. में अब होगी धान की खरीदी Bhupesh Government Will Buy Paddy At The Rate Of Rs. 2800 Per Quintal 

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश के किसानों को राज्य की भूपेश सरकार ने बड़ी सौगात देते हुए आगामी खरीफ सीजन से धान की खरीदी 2800 रु. में करेगी। वही पिछले तीन वर्षों से राज्य के किसानों के धान को राज्य सरकार 2500 रु. प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है। साइंस कालेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला का समापन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की उन्नत किस्म की खेती करने हमारे वैज्ञानिक नए - नए प्रयोग कर रहे है। वही आने वाले दिनों में हमारी सरकार 2800 रु. के समर्थन मूल्य से धान खरीदेगी। 

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों को धान के आलावा रागी , कोदो , कुटकी के साथ -  मछली पालन हेतु प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। जैसे - जैसे समय बीतता जा रहा है वैसे - वैसे नए - नए उत्पादन के प्रयोग बढ़ रहे है। छत्तीसगढ़ में 23 हजार से भी अधिक धान की फसले है। हमारी पूर्वज पिछले कई वर्षों से धान में नए - नए शोध करते आ रहे है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग एवं रायपुर जिला में पानी की अधिकता के कारण जगह - जगह बाड़ी स्थित है, जहाँ हार्टिकल्चर के माध्यम से खेती किया जा रहा है। 

धान के जगह अन्य फसल लेने किसानों को प्रोत्साहन - मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान धान के आलावा अन्य दूसरी फसलों की खेती नहीं करते , अगर करते भी है तो उनकी मात्रा बहुत कम है। जिस तरह से एक एकड़ में धान की फसल लेने वाले किसानों को 9 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। धान के आलावा अन्य फसलों के साथ - साथ पेड़ - पौधे लगाएं तो उन्हें 10 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही अन्य फसलों का रकबा भी बढ़ाया जायेगा। 

मछली पालन , दुग्ध उत्पादन , पशु पालन हेतु प्रोत्साहित - किसानों को मछली पालन , दुग्ध उत्पादन , पशु पालन आदि के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन 2.50 लाख लीटर दूध की आवश्यकता पड़ती है। जबकि राज्य में मात्र 80 हजार लीटर उत्पादन हो रहा है। दूध की पूर्ति हेतु हम अन्य राज्यों पर निर्भर है। किसान दूध उत्पादन पर ध्यान दे तो हमें दूसरे राज्यों पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं है। वही मुख्यमंत्री समय की कमी और प्रोटोकॉल के कारण किसानों के स्टालों के निरिक्षण बगैर बिलासपुर रावाना हो गए। 

11 हजार गौठान बनाये जायेंगे - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश  प्रधानमंत्री बनारस से चुनाव जितने के बाद भी किसानों के धान 1000 रु. क्विंटल से खरीद रहे है। लेकिन जैसे ही हमारी सरकार आई  हमने सबसे पहले किसानों के कर्जा माफ़ किए। पहले ही वर्ष से 2500 रु. में धान ख़रीद रहे है , वही आने वाले समय से 2800 रु. में धान खरीदी की जाएगी। साथ ही राज्य में 11000 हजार गौठान बनाये जायेंगे। वही भूपेश बघेल ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। 

Post a Comment

0 Comments