छ.ग. DA ब्रेकिंग - 17 की जगह सिर्फ 7 फीसदी डीए , वित्त विभाग ने दी सहमति Preparation To Give 7 Percent DA To Chhattisgarh Government Employees

राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर , 07 फीसदी बढ़ेगी महंगाई भत्ता Preparation To Give 7 Percent DA To Chhattisgarh Government Employees 

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में कार्यरत करीब पौने चार लाख शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारीयों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार महंगाई भत्ते में 07 फीसदी बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग के अधिकारीयों ने राज्य सरकार को वित्तीय स्थिति से अवगत करा दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 07 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। वही राज्य  कर्मचारी पिछले दो - तीन वर्षों से लंबित डीए की मांग करते आ रहे है। 

राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत,, फिर भी 7 फीसदी डीए - वित्त विभाग के अधिकारीयों ने वित्तीय स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत है। राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जा सकता है। राज्य की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत होने के बावजूद भी लंबित 17 फीसदी डीए के बजाय सिर्फ 07 फीसदी महंगाई भत्ता दिए जाने की खबर सामने आई।  जबकि केंद्र और कई राज्य अपने कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए दे रही है। 

17 फीसदी बकाया डीए - प्रदेश के पौने चार लाख कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ता पिछले 28  माह से लंबित है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए भुगतान की मांग को लेकर बीते कुछ महीनों से  अलग - अलग आंदोलन भी कर रहे है। पिछले दिनों मंत्रालयीन कर्मचारी अधिकारी संघ के 1200 कर्मचारी एकदिवसीय आंदोलन करने वाले थे , किन्तु मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कर्मचारियों से वादा किया था कि एक सप्ताह के भीतर लंबित डीए की घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीए के सम्बन्ध में विभागीय हलचल शुरू हो गई है। 

अप्रैल के वेतन से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए - सूत्रों के अनुसार राज्य के कर्मचारियों  लंबित 17 फीसदी डीए के बजाय सिर्फ 07 फीसदी डीए का भुगतान होगा। 07 फीसदी महंगाई भत्ते से करीब 500 करोड़ का खर्च आएगा। हालाँकि यह राशि इस वर्ष के बजट में स्वीकृत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार इस वर्ष 17 फीसदी डीए देने का प्रावधान रखा है। जानकारी के अनुसार बढे हुए डीए  का आदेश बहुत जल्द हो जाएगी और अप्रैल माह के वेतन से भुगतान होगा। 

कर्मचारी होंगे खुश या बनेगी आंदोलन की रणनीति - राज्य  लंबित 17 फीसदी महंगाई भत्ता के बजाय सिर्फ 07 फीसदी डीए देने की खबर है। राज्य के कर्मचारी 07 प्रतिशत डीए से खुश होंगे या आंदोलन की रणनीति बनाएंगे यह आने दिनों में ही स्पष्ट होगा। जानकारी के अनुसार राज्य  कर्मचारी सिर्फ 7 फीसदी महंगाई भत्ता से संतुष्ट होने वाले नहीं है। उन्होंने पुरे लंबित 17 फीसदी डीए की मांग किए है। हालाँकि आगे की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए राज्य के कर्मचारियों को लंबित सभी महंगाई भत्ते का शीघ्र भुगतान होना चाहिए। 

Post a Comment

1 Comments

  1. 28 maah se DA lambit hai, 17 ke 7 percent me koi karmachari kaise khush ho sakte hain.।। Nischit hi Sare karmachari naraz hain aur honge bhi

    ReplyDelete
Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)