CG शिक्षा विभाग - नियमितीकरण की मांग पर एक और कमिटी गठित ,,,क्या स्कूल सफाई कर्मियों को मिलेगी सौगात The Government Constituted A Committee For The Demand Of Sanitation Workers

अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग हेतु समिति गठित The Government Constituted A Committee For The Demand Of Sanitation Workers 

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने स्कूलों में अंशकालीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर विचार करने हेतु समिति गठित कर दी है। पिछले डेढ़ माह में राज्य सरकार ने 4 समिति गठित की है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 14 सूत्रीय मांग हेतु एक समिति , सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति हेतु दूसरा समिति , पंचायत कर्मियों के अनुकम्पा नियुक्ति हेतु तीसरी समिति  सफाई कर्मचारियों के मांग हेतु चौथी समिति। इस तरह  कर्मचारियों के मांगों हेतु दनादन समिति गठित हो रही है। 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा  आदेश देखें -

 सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर छत्तीसगढ़ दिनांक 02 नवम्बर 2021 क्रमांक एफ - 9 - 39 /2021 / 1 / 5 राज्य शासन एतद द्वारा छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की मांगों पर विचार किये जाने हेतु निम्नानुसार समिति गठित की गई है - 

     1. प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग - अध्यक्ष 

     2. सचिव छ. ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग - सदस्य 

     3. सचिव छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग - सदस्य 

उक्त गठित समिति 15 दिवस के अंदर संगठन के साथ पहला बैठक सम्पन करेगा। 

आदेश डाउनलोड करें - 

सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति निराकरण हेतु समिति गठित - प्रदेश में सहायक शिक्षकों का मुद्दा सबसे ज्यादा गरमाया हुआ है। 5 सितम्बर के आंदोलन के ठीक पहले मुख्यम्नत्री से चर्चा के बाद समिति गठित करने केर सहमति पर हड़ताल वापस हो गई थी। सहायक शिक्षकों के मांग हेतु अंतर्विभागीय तीन अधिकारीयों की समिति गठित हुई है। समिति के साथ संगठन की एक दौर की चर्चा और काबरा सर के साथ दूसरी दौर की चर्चा हो  गई है। तीन माह के अंदर समिति अपना रिपोर्ट पेश करेगी। 

अन्य खबर इसे भी देखें👇 - 

मंत्रालय में निकली बम्पर सरकारी नौकरी भर्ती। 

दिवाली में डीए की सौगात नहीं ,,,, कर्मचारियों में निराशा। 

राज्य सरकार कर्मचारियों के लंबित मांगों और चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वायदे को पूरा करने के लिए कई विभाग के कर्मचारियों के मांगो पर चर्चा सह निराकरण हेतु समिति  गठित कर रही है। पिछले डेढ़ माह में सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 14 सूत्रीय मांग हेतु , शिक्ष कर्मी अनुकम्पा नियुक्ति मामला और सफाई कर्मचारियों के मांग हेतु समिति गठित कर दी है।  

Post a Comment

0 Comments