पेट्रोल 36 व डीजल 26 रुपया महंगा Petrol 36 And Diesel 26 Rupees More Expensive In 18 Months

पेट्रोल के दामों में लगी आग , कीमत 100 रु. से पार ,  डेढ़ साल में पेट्रोल 36 तो डीजल 26 रु. महंगा Petrol 36 And Diesel 26 Rupees More Expensive In 18 Months 

 a2zkhabri.com नई दिल्ली - पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगो की टेंशन बढ़ा दी है। हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे है। खासकर कोरोना काल में पेट्रोल और डीजल के दामों  भारी इजाफा हुआ है। मई 2020 की शुरुआत से अबतक पेट्रोल की कीमत 36 रु. प्रति लीटर और डीजल के दाम 26 रु. प्रतिलीटर बढ़ गई है। आम लोगो को नाराजगी इस बात की है जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरे तब लोगो को फायदा नहीं हुआ। वही दाम बढ़ने पर सारा बोझ आम लोगो पर लाद दिया गया है। 

ब्रेकिंग - 22 तहसीलों में 308 पदों की बंपर भर्ती , देखें विवरण। 

केंद्र सरकार टेक्स घटाकर लोगो को राहत देने के मूड में नहीं - केंद्र सरकार ने साफ़ संकेत दिए है कि वह टैक्स घटाकर लोगो को महंगे वाहन ईंधन से राहत देने के मूड में बिलकुल नहीं है। दरअसल मई 2020 के पहले सप्ताह में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया था। ये वक्त था जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 19 डालर प्रति बैलर की गिरावट आई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि इस गिरावट का लाभ आम लोगो को मिलेगा लेकिन इसके उलट सरकार ने और उत्पाद शुल्क को बढ़ा दिया। 

इसे भी देखें - कक्षा 10 वीं , 12 वीं ओपन स्कूल परीक्षा फार्म भरना प्रारम्भ , ऐसे भरे अपना आवेदन। 

तेल से कमाई 88 फीसदी बढ़ी - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया था कि पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार का कर संग्रह एक साल पहले के 1.78 लाख करोड़ रु. से 31 मार्च तक 88 प्रतिशत बढ़कर 3.35 लाख करोड़ रु. हो गया। पूर्व- महामारी 2018 - 19 में उत्पाद शुल्क संग्रह 2.13 लाख करोड़ रूपये था। बता दे कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 32.9 रु. प्रति लीटर और डीजल पर 31.8 रु. प्रति लीटर केंद्र सरकार लेती है। उत्पाद शुल्क के आलावा केंद्र एवं राज्य कई प्रकार की पेट्रोल डीजल पर टैक्स वसूलते है। 

ब्रेकिंग - 01 नवम्बर से नियमित चपरासी भर्ती आवेदन शुरू , देखें विज्ञापन। 

देशभर में सबसे महंगा पेट्रोल यहाँ - प्राप्त जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले फ्यूल प्राइस की कीमतों में बढ़ोतरी से बुरी तरह प्रभावित है। अनूपपुर जिले में पेट्रोल की कीमत 119 रु. प्रति लीटर और डीजल की कीमत 108 रु. प्रति लीटर पहुँच गया है। मध्य प्रदेश के पडोसी राज्य छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश से लगभग 10 रु. कम दर पर पेट्रोल और 4 रु. कम डीजल बिक रही है। जो अनूपपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। 

इसे भी देखें - छत्तीसगढ़ व्यापम 3000 पदों में बंपर भर्ती। 

इस माह 18 बार बढे दाम - देश में पेट्रोल डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे है। अक्टूबर माह अभी समाप्त भी नहीं हुआ है और 18 बार पेट्रोल के दाम बढ़ गया है। इस साल पेट्रोल में रिकार्डतोड़ अब तक 23.53 रु. की बढ़ोतरी हो गई है। एक वर्ष में पेट्रोल  तरह से आज तक के इतिहास में कभी नहीं बढ़ा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अभी कच्चे तेल की कीमत 85 डालर प्रति बैलर है। तेल की कीमतों का एनालिसिस करने वाले लोग बता रहे है अगले 3 - 4 माह में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डालर तक पहुँच सकती है। कुल मिलाकर माध्यम वर्ग के लोगो का जीना दूभर हो जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments