प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी करने वाले बीईओ की छुट्टी BEO Who Married Mashuka For The Second Time ,Was Removed

गर्ल फ्रेंड से दूसरी शादी करने वाले विकास खंड शिक्षा अधिकारी की छुट्टी , छ. ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने किया कार्यवाही BEO Who Married Mashuka For The Second Time ,Was Removed 


a2zkhabri.com बिलासपुर - प्रदेश में बिल्हा विकास खंड के चर्चित विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. बेदी पर आखिरकार गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी के मामले में गाज गिर गई है। उन्हें बीईओ के पद से हटा दिया गया है। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले मुंगेली जिले के जरहागांव थाना अंतर्गत एक युवती ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। हालाँकि आरोपी द्वारा शादी की लिखित एग्रीमेंट देने के कारण एफआईआर नहीं कराया गया। एग्रीमेंट के मुताबिक बीईओ ने प्रेगनेंट गर्ल फ्रेंड से 02 सितम्बर को शादी की थी। 


बीईओ द्वारा शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड को प्रेगनेंट करने का मामला शिक्षा विभाग सहीत पुरे प्रदेश  का विषय बना हुआ था। शादी शुदा बीईओ ने 23 वर्षीय युवती को पिछले 7 साल से शादी का प्रलोभन देकर रेप कर रहा था। गर्ल फ्रेंड जब प्रेगनेंट हुई तो शादी से मुकर;ने वाले अधिकारी को जेल जाने से बचने के लिए मजबूरन दूसरी शादी करनी पड़ी। हालाँकि पहली पत्नी ने शादी की सहमति दी थी। बीईओ की पूर्व पत्नी से एक भी संतान नहीं है। शादी के बाद शिक्षा विभाग ने मांमले को संज्ञान में लेकर उन्हें बीईओ के पद से हटा दिया है। 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश देखे - 

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार - क्रमांक एफ - 2 - 106 / 2021 /20 - दो राज्य शासन एतद द्वारा विभाग के निम्न लिखित प्राचार्य / व्याख्याता को तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए। उनके नाम के सम्मुख दर्शित कालम 4 में दर्शाये गए स्थान पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ करता है। 

आदेश डाउनलोड करें - 


Post a Comment

0 Comments