यहाँ 05 नए आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल और खुलेंगे Five More Atmanand English Schools Will Open

जिले में 05 नए सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की तैयारी Five More Atmanand English Schools Will Open

a2zkhabri.com बिलासपुर - प्रदेश में खोले गए सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की लोकप्रिययता दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रही है। यही कारण है की बहुत से पालक अपने बच्चों को बड़े - बड़े प्राइवेट स्कूलों से निकालकर सरकारी अंग्रेजी मीडियम आत्मानंद स्कूलों में दाखिला दिलाने हेतु रूचि ले रहे है।  प्रवेश हेतु भारी आवेदनों को देखते हुए और पालकों के मांग के अनुरूप बिलासपुर जिले के अंतर्गत 05 नए सरकारी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोलने की तैयारी चल रहा है। इस वर्ष बहुत से पालकों एवं बच्चों को सरकारी अंग्रेजी स्कूल में दाखिला नहीं मिलने से निराशा हाँथ लगी थी। 

इसे भी देखें - कोरोना विस्फोट, ढाई हजार स्कूलों में लगे ताले। 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ने राज्य में प्रारंभिक शिक्षा को नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। प्रवेश के लिए बच्चों में जबरदस्त उत्साह इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। शिक्षण सत्र 2020 - 21 में लम्बी प्रतीक्षा सूचि और सैकड़ों बच्चों के वंचित होने के बाद अब जिले में 05 और विद्यालय खोलने की योजना है। शिक्षा विभाग द्वारा 13 जगहों का चयन भी किया जा चूका है जिनमे से 05 स्थानों को फ़ाइनल किया जाएगा। 

इसे भी देखें - व्यापम की तर्ज पर होगी पटवारी, वनरक्षक एवं शिक्षक की भर्ती। 

ज्ञात हो कि जिले में अभी आठ आत्मानंद विद्यालय संचालित है। कक्षा 1 से 12 वीं तक के लिए रेकार्ड 15 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। यही वजह है कि अधिकांश बच्चे प्रवेश से वंचित रह गए। अभिभावकों को इससे काफी निराशा भी हुई। इस बीच नागरिक और अभिभावक की ओर से मांग उठने लगी कि जिले स्कूलों की संख्या में वृद्धि की जाए। महापौर रामशरण यादव ने इसमें रूचि दिखाते हुए सरकार से संपर्क किया। प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग ने 05 नए स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसे भी देखें - mp क्रमोन्नति आदेश जारी , छत्तीसगढ़ में भी जगी उम्मीद। 

राज्य शासन लगाएगी अंतिम मुहर - जिला शिक्षा विभाग के अधिकारीयों की माने तो अभी सिर्फ स्थानों का चिन्हांकन किया गया है। इसमें कई विकल्प है। जिस पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मसलन इन क्षेत्रों में अभी दो और आत्मानंद स्कूल संचालित है। या फिर पर्याप्त भवन है जिसमे एक में अंग्रेजी मीडियम और एक में हिंदी मीडियम में पढ़ाई होगी। जैसे दयालबंद में एक ही स्थान पर दो विद्यालय संचालित है। किसी एक को अंग्रेजी माध्यम में तब्दील कर दिया जाए। पूरी पक्रिया के बाद सरकार अंतिम मुहर लगाएगी। 

इन स्थानों का फिलहाल किया गया चयन - 05 नए आत्मानंद स्कूल खोलने के लिए फिलहाल 13 - 14 जगहों का चयन किया गया है। जो निम्न है - 

     तिलकनगर 

     दयालबंद 

     तोरवा 

     तालापारा 

     देवरी खुर्द 

     सुभाषनगर 

     बैमा नगोई 

     बिल्हा 

     रतनपुर 

     पचपेड़ी 

     सीपत 

     बेलगहना 

     सकरी 

सबको है पसंद सरकारी अंग्रेजी स्कूल - कोरोना महामारी के बीच स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय सबकी पसंद बनकर उभरा है। आत्मानंद सरकारी को स्कूल बड़े - बड़े प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले उनसे काफी बेहतर बनाया गया है। बिल्डिंग, भौतिक संसाधन सहित शैक्षणिक स्टाफ की सम्पूर्ण व्यवस्था के कारण बच्चों एवं पालकों की पहली पसंद बनती ही जा रही है। इन स्कूलों में अंग्रेजी एवं हिंदी के पर्याप्त व्याख्याता , व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड 01 एवं डॉ , गुणवत्ता उक्त मध्यान्ह भोजन , कार्यालय सहायक एवं  चौकीदार समेत कई कर्मचारी कार्यरत है। कोरोना काल मेंआत्मानंद अंग्रेजी स्कूल ऑनलाइन पढाई में भी काफी आगे रहा।

Post a Comment

0 Comments