मोदी मंत्रिमंडल पूर्ण सूचि यहाँ देखें PM Modi Mantrimandal Purn Suchi Dekhen

मोदी मंत्रिमंडल में चौकाने वाले फेरबदल , देखें सम्पूर्ण सूचि प्रभार सहित PM And Central Cabinet Minister list 

a2zkhabri.com नई दिल्ली - अक्सर अपने फैसले से सबको चौकाने वाले प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल कर दी है। उन्होंने 12 मंत्रियों की छुट्टी कर दी है वही 36 नए मंत्रियों को  मंत्री मंडल में शामिल कर लिया है। मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की सुचना बहुत पहले ही आ गई थी। अपने प्रदर्शन से निराश करने वाले 12 मंत्रियों को अपने पद से स्तीफा देना पड़ा। 

मंत्री मंडल विस्तार से पहले इन मंत्रियों ने दिया स्तीफा - केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से ठीक पहले 12 मत्रियों से स्तीफा लिया गया , स्तीफा देने वालों में रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर , हर्षवर्धन सिंह, रमेश पोखरियाल निशंक, डीवी सदानंद गौड़ा, संतोष गंगवार , संजय धोत्रे, देबाश्री चौधरी, रतन लाल कटारिया, बाबुल सुप्रियों , प्रताप चंद्र षाड़ंगी एवं थावर चंद्र गहलोत शामिल है। 

जातिगत समीकरण पर विशेष जोर - सभी समुदाय को साधने के लिए मोदी ने सभी क्षेत्रों एवं सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। प्रधान मंत्री सहित 78 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी वर्ग से है , 12 दलित वर्ग से और आठ आदिवासी समुदाय से है। वही अल्पसंख्यक वर्ग से 05 मंत्री। आगामी समय में चुनाव होने वाले राज्यों को विशेष ध्यान देकर वहां मंत्रियों की संख्या को बढ़ाया गया है। 

छत्तीसगढ़ के हाथ लगी निराशा - हर बार के तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ के हाथो निराशा लगी है। छत्तीसगढ़ से मात्र एक मंत्री रेणुका सिंह आदिवासी मामले के मंत्री है। इस बार कम से कम एक और मंत्री बनाये जाने की चर्चा और उम्मीद थी। छत्तीसगढ़ से विजय बघेल, अरुण साव एवं सरोज पांडेय के नाम की चर्चा थी लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में किसी को तवज्जो नहीं मिली। 

मंत्रिमंडल पूर्ण सूचि नीचे डाउनलोड करें - 






Post a Comment

0 Comments