बिग ब्रेकिंग- DA में 11% की वृद्धि , कैबिनेट बैठक में लगी मुहर Govt .Employees 11 % DA Increase

कर्मचारियों के डीए में 11 फीसदी की वृद्धि , सरकार ने केबिनेट फैसला में लिया निर्णय Govt .Employees 11 % DA Increase


a2zkhabri.com नई दिल्ली - केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर पिछले डेढ़ साल से डीए पर लगा प्रतिबन्ध हट गया है। इसी के साथ ही कर्मचारियों के मिलने वाले महंगाई भत्ते में भी 11 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। उक्त फैसला प्रधान मंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज लिया गया है। ज्ञात हो की कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष 2020 के शुरुआत में जुलाई 2021 तक के लिए कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्ते पर रोक लगा दी गई थी। जिसे आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हटा दिया है। 


मंत्रिमंडल के इस बैठक में आज कर्मचारियों को मिलने वाले पिछले तीन डीए जनवरी 2020 , जुलाई 2020 एवं जनवरी 2021 से लागु तीनो महंगाई भत्ते से रोक हटा दी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते से रोक हट गई है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगी। सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों सहित पेंशन भोगियों को राहत मिलेगी। 


कर्मचारी संगठन लगातार बना रहे थे दबाव - कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 2 वर्ष से रुके हुए महंगाई भत्ते को जारी करने के लिए कई कर्मचारी संगठन सरकार पर लगातार दबाव बनाये हुए थे। पूर्व में भी कर्मचारी संगठन के साथ मंत्रिमंडल की कई बैठके हो चुकी थी। पिछले साल 2020 में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ही केंद्र एवं राज्य सरकार  रोक लगा दी थी। महंगाई भत्ते में लगी रोक के हटते ही केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों ने  राहत की साँस ली है। 


छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की नजर अब राज्य सरकार पर - केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते के ऐलान के बाद अब राज्य के कर्मचारियों की नजर प्रदेश सरकार पर टिक गई है। केंद्र सरकार के रोक लगाते ही राज्य सरकार ने भी महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए आज के निर्णय के बाद बढ़कर कुल 28 प्रतिशत हो गई है।  वही अभी छत्तीसगढ़ राज्य में केवल 12 प्रतिशत डीए का ही भुगतान किया जा रहा है। इस तरह राज्य सरकार केंद्र सरकार से डीए के मामले में 16 प्रतिशत पीछे हो गई है। 

जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता जारी होने की थी उम्मीद - पिछले कुछ माह से समाचार एवं सोसल मिडिया से जानकारी प्राप्त हो रही थी की कर्मचारियों को प्रतिवर्ष दो बार मिलने वाले महंगाई भत्ते जुलाई 2021 से जारी हो जायेंगे। आज के केबिनेट बैठक में कर्मचारियों के 11 प्रतिशत डीए बढ़ाने के फैसले के बाद कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगी हटने के बाद राज्य के कर्मचारियों को भी बहुत जल्द खुशखबरी मिलने की उम्म्मीद है। 

Post a Comment

0 Comments