कांग्रेस सरकार ने 36 में से 14 वादे किए पूरे , कर्मचारियों एवं बेरोजगारों से किए वादे कब होंगे पुरे,,, 14 Out Of 36 Promises Of CG Congress Government Fulfilled

ढाई साल में कांग्रेस सरकार ने 36 में 14 वादे किए पूरे , कर्मचारियों एवं बेरोजगारों को अभी तक नहीं मिली सौगात , शराब बंदी सहित कई वादे अधूरे 

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने सफलतापूर्वक ढाई वर्ष पूर्ण कर लिए है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियां सरकार को चुनावी वादे को लेकर घेरने की कोशिश में लग गई है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 2018 विधानसभा चुनाव में अपने जनघोषणा पत्र में 36 वादे किये गए थे। पार्टी दावा कर रही है कि अभी आधे से भी अधिक दावे पुरे हो चुके है। वही मार्च में हुए बजट सत्र के दौरान धरमलाल कौशिक के प्रश्न  में सरकार ने 14 वादे पूर्ण होने और 22 वादे अपूर्ण होने की जानकारी दी थी। 

इसे भी पढ़ें - 10 से 4 होगी ऑनलाइन / मोहल्ला क्लास के  माध्यम से पढ़ाई, आदेश जारी। 

शपथ ग्रहण के 2 घंटे के भीतर 3 वादे तत्काल किये पुरे - प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही एवं अन्य दो सहयोगी मंत्रियों टीएस सिंह देव एवं ताम्रध्वज साहू के शपथ ग्रहण करते ही तत्काल तीन वादों को पूरा किया गया था। इनमें 2500 रु. प्रतिक्विंटल की दर से धान खरीदी , किसानों की अल्पकालीन ऋण माफ़ और झीरमघाटी की घटना की जाँच हेतु एसआईटी की गठन शामिल है। 

इसे भी देखें - छत्तीसगढ़ 12 वीं बोर्ड मूल्यांकन शुरू , इस दिन जारी होगा रिजल्ट। 

कर्मचारी एवं बेरोजगारों की मांग अधूरी - प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में अपने कर्मचारियों एवं बेरोजगारों से कई वादे किये थे। यही कारण है की कांग्रेस सरकार को एकतरफा वोट गया और रेकॉर्डतोड़ बहुमत से सरकार बनाई। चुनाव जीतते ही कांग्रेस सरकार ने किसानों के प्रमुख मांग 2500 रु. धान खरीदी और ऋण माफ़ की घोषणा कर दी लेकिन अपने कर्मचारियों से किये वादे को अभी तक पुरे नहीं किए। 

कर्मचारियों से किये गए वादे में प्रमुख रूप से सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण , बेरोजगारों को 2500 रु.प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता सहित कई मांगे थी। सरकार ने केवल 2 वर्ष की  पूर्ण करने वाले शिक्षकों को संविलियन की सौगात दी है। बाकी प्रदेश के कर्मचारियों को पिछले दो साल से महंगाई भत्ते भी नसीब नहीं हुए है। सभी कर्मचारी संगठन सरकार से अपनी मांग पूरा कराने का लगातार प्रयास कर रहे है लेकिन सरकार कोरोना का हवाला देकर मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। 

शराब बंदी बना बड़ा मुद्दा - कांग्रेस के 36 चुनावी वादे में राज्य में पूर्ण शराब बंदी भी शामिल है। इस वादे को पूर्ण करने लिए सरकार  कमिटी बनाई है। इसके माध्यम से शराब बंदी लागू करने वाले राज्यों के साथ ही इसके सामाजिक व अन्य प्रभावों को अध्ययन किया जा रहा है। सरकार कह रही है कि अचानक शराब बंदी नहीं की जा  सकती इसलिए पहले कमिटी के द्वारा सभी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। 

वादे पुरे करने में अव्वल - कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने ढाई साल में जनता से किए 36 बिंदुओं में से आधे से अधिक वादों को पूरा कर कीर्तिमान रचा है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की सपना साकार हो।  वादा निभाने में भूपेश सरकार अव्वल है। ढाई साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ खुशहाल हुआ है, किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। 

Post a Comment

0 Comments