सोशल मिडिया पर कई फ्रॉड लिंक , फ्रॉड लिंक से ऐसे बचे Pink Whatsapp Fraud Link 2021

सोशल मिडिया पर कई फ्रॉड लिंक मौजूद, देखें सूचि यहाँ Pink Whatsapp Fraud Link 2021 

a2zkhabri.com न्यूज़ ब्यूरो - हेलो दोस्तों आज आप सभी के लिए हम अपने वेबसाइट - a2zkhabri.com पर अति महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आये है। वर्तमान में अभी सोशल मिडिया में कई फर्जी और फ्राड लिंक व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक सहित अन्य माध्यमों से लोगो को शेयर किये जा रहे है। उक्त फ्रॉड लिंक को ओपन करते ही मोबाइल हैक हो जाता है। हैक होते ही मोबाइल की सम्पूर्ण गोपनीय सहित सभी जानकारी हैकर को ट्रांसफर हो जा रहे है। अतः किसी भी प्रकार के इनाम , लालच वाले एवं संदिग्ध लिंक को खोलने से बचे। 

सोशल मीडिया में अभी तो सैकड़ों फ्रॉड लिंक मौजूद है, फिर भी वर्तमान में गुलाबी व्हाटस एप्प , आईपीएल फ्रॉड लिंक , जियो फ्री रिचार्ज , नेटफिल्क्स फ्री मूवी, अमेजॉन के नाम पर फ्रॉड लिंक, लाटरी फ्रॉड लिंक, फ्री कूपन , सस्ते समानों के विज्ञापन सहित अन्य लिंकों के माध्यम से हैकरों ने आम लोगो को चुना लगाया है। ऐसे फ्रॉड लिंक  मैसेज आते ही तत्काल नेट बंद कर उक्त मैसेज को डीलिट कर देने चाहिए। 

क्या है गुलाबी व्हाट्सएप्प - अभी सोशल मिडिया में तेजी से Pink Whatsapp का फ्रॉड लिंक बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग गुलाबी व्हाट्सप्प एवं नए फीचर के चक्कर में आकर लिंक को ओपन कर रहे है, ओपन करते ही मोबाइल हैक हो जा रहा है और सभी जरुरी एवं गोपनीय जानकारी हैकरों तक पहुँच रहा है। लिंक को ओपन करते ही आपके कांटेक्ट में जितने नंबर या जितने ग्रुप में आप जुड़े होंगे उस ग्रुप में आपके नाम से उक्त लिंक का ऑटोमेटिक मैसेज चला जा रहा है। यही कारण है कि लोग बड़ी संख्या में फ्रॉड का शिकार बन रहे है। 

पिंक व्हाट्सएप्प लिंक द्वारा दावा किया जा रहा है की व्हाट्सएप्प ने अपने ग्राहकों को पिंक कलर का व्हाट्सएप्प उपलब्ध कराया है जिसे आप इस लिंक के माध्यम से अपडेट कर सकते है। अपडेट करते ही आपका व्हाट्सप्प गुलाबी हो जाएगा आपको कई बेहतरीन नई फीचर मिलेंगे। व्हाट्सएप्प के गुलाबी होने और नई फीचर के वजह से बड़ी संख्या में लोग झांसे  है। 

उक्त लिंक की जाँच - pink Whatsapp लिंक की जाँच करने  चला की व्हाट्सएप्प ऐसे किसी भी प्रकार का कोई लिंक जारी नहीं किया है। व्हाट्सएप्प जब भी कुछ बदलाव करता है तो सीधे एप्प पर ही अपडेट का नोटिफिकेशन दिखाई देता है। किसी भी एप्प को आप प्ले स्टोर पर जाकर ही अपडेट करें। तो व्हाट्सएप्प पर Pink Whatsapp का लिंक फ्रॉड है, कृपया उक्त लिंक को ओपन न करें। 

Post a Comment

0 Comments