ब्रेकिंग - संकुल समन्वयक चयन सूचि जारी, कई सहायक शिक्षक भी बने संकुल समन्वयक CG Sankul Samanvayak Chayan Suchi 2021 ,

संकुल समन्वयक चयन लिस्ट जारी , सहायक शिक्षक, शिक्षक, उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधान पाठक सभी का हुआ CAC के पद पर चयन CG CAC New List 2021 , CG Sankul Samanvayak Chayan Suchi 2021 

a2zkhabri.com छत्तीसगढ़ / CG CAC New Chayan List 2021 - छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार कुल 5540 पदों में संकुल समन्वयक की भर्ती होनी है। पिछले 3 - 4 माह से उक्त पदों में भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गई थी। संकुल समन्वयक भर्ती चयन लिस्ट कई जिलों की जारी हो चुकी है वही कई जिलों की चयन सूचि जारी होने वाली हैजारी सूचि में कई पुराने संकुल समन्वयक की पत्ती कट गई है उनके जगह किसी दूसरे योग्य शिक्षक, सहायक शिक्षक को संकुल समन्वयक बनाया गया है। 

आप नीचे दिए लिंक से जिलावार संकुल समन्वयक चयन लिस्ट डाउनलोड कर सकते है - 

ज्ञात हो कि प्रदेश में पूर्व में 2703 संकुल केंद्र थे , लेकिन प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 2837 नए संकुल केंद्र बनाया गया है। इस बार संकुल प्रभारी का जिम्मा प्राचार्य को दिया गया है। संकुल केंद्र के अंतर्गत सभी कर्मचारी प्राचार्य के देख रेख में अध्यापन ब्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करेंगे। 

इसे भी देखें - 16 जून से खुलेंगे स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान। 

इसे भी देखें- शिक्षकों को मिलेगी क्रमोन्नत वेतन, हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय। 

नवीन संकुल गठन का उद्देश्य - शासन का नवीन संकुल गठन का प्रमुख उद्देश्य स्कूलों की मॉनिटरिंग में कसावट लाना है। ताकि पुरे शिक्षा सत्र गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान किया जा सके। पूर्व के संकुल व्यवस्था में 20 से 22 स्कूल एक संकुल के अंतर्गत आते थे जिससे मॉनिटरिंग सहित अन्य कार्य प्रभावित होती थी।  प्राचार्यों के अधीन कार्य करने से निश्चित रूप से शाला में सुधार देखने को मिलेगी। 

जिलावार संकुल समन्वयक चयन लिस्ट 2021👇 - 

👉मुंगेली संकुल समन्वयक चयन सूचि यहाँ देखें। 

 👉रायगढ़ संकुल समन्वयक चयन सूचि यहाँ देखें। 

नोट- अन्य जिलों की संकुल समन्वयक चयन सूचि भी बहुत जल्द जारी होगा, जारी होते ही सूचि इस पोस्ट में अपलोड कर दिया जायेगा। कृपया हमारे वेबसाइट - a2zkhabri.com पर नियमित विजिट कर जानकारी प्राप्त करते रहें। 

अन्य प्रमुख जानकारियां इसे भी अवश्य देखें -  

संकुल समन्वयक , प्रभारी के कार्य -  

1. संकुल समन्वयक अपनी पदांकित शाला  में प्रतिदिन न्यूनतम 3 कालखंड अध्यापन कार्य करेंगे। 

2. संकुल समन्वयक उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशों का संकुल के सभी शालाओं में पूर्णतः पालन करवाएंगे। 

3. संकुल समन्वयक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की नियमित एवं समय पर उपस्थिति की रिपोर्ट संकुल प्रभारी को करेंगे। 

4. संकुल समन्वयक शाला अवलोकन प्रतिवेदन सम्बंधित शाला के प्रधान पाठक के प्रति हस्ताक्षर से संकुल प्रभारी को प्रस्तुत करेंगे। 

5. शाला संकुल में शैक्षिक कलेण्डर निर्माण कर उसका पालन सुनुश्चित करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments