देश के हवाई नक़्शे में बिलासपुर भी , जानिए प्रमुख शहरों के किराया Aircrapt Will Fly From Bilasa Airport From March 01

 बिलासपुर से हवाई सेवा 01 मार्च से प्रारम्भ, यहाँ देखें बिलासपुर से प्रमुख शहरों के किराया CG Bilaspur Bilasa Airport , Bilaspur Airport Time Table , Bilaspur Airport Kiraya 

a2zkhabri.com बिलासपुर - बिलासपुर क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी खबर , बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट से दिल्ली, जबलपुर, इलाहाबाद ( प्रयागराज ) के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। इसे लेकर बिलासा एयरपोर्ट पर गुरूवार को एलायंस एयर की तरफ से सफल ट्रायल लैंडिंग की गई। साथ ही टिकिटों की बुकिंग भी प्रारम्भ हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें- छ.ग. 250 पदों में पटवारी भर्ती , देखें विवरण। 

01 मार्च को पहली फ्लाइट दिल्ली से शुरू होकर जबलपुर होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी , और बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली लौटेगी। बिलासपुर जिला कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने बताया कि एलायंस एयर की आज सफल लैंडिंग हो गई , अब 01 मार्च से विमान सेवा प्रारम्भ हो जाएगी। 

इसे भी देखें - कोरोना बढ़ने के कारण तत्काल स्कूल होंगे बंद। 

बिलासपुर से दिल्ली के लिए एटीआर 72 एयरक्राप्ट की दो फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। आज दोपहर दो बजे एलायंस एयर के अधिकारीयों ने हवाई सर्वेक्षण एवं लैंडिंग के बाद कहा - ओके , साथ ही विमान लैंडिंग के बाद विमान से सम्बंधित सभी जरुरी कार्य , मसलन यात्री उतरना, सामान अनलोड करना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का रिहर्सल किया गया। 

इसे भी देखें- छात्रावास अधीक्षक , शिक्षक के 4000 पदों में होगी पुनः रेगुलर भर्ती। 

बिलासपुर हवाई सेवा निर्धारित किराया - बिलासा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को निम्नानुसार किराया भुगतान करना होगा - 

बिलासपुर से जबलपुर - 1950 रु.

बिलासपुर से दिल्ली - 2903 रु.

बिलासपुर से इलाहाबाद ( प्रयागराज ) - 2900 रु.

जबलपुर से बिलासपुर - 1954 रु. 

दिल्ली से बिलासपुर - 3561 रु.

प्रयागराज से बिलासपुर - 2600 रु.

हवाई सेवा बिलासा एयरपोर्ट टाइम टेबल - सोम. बुध.शुक्र, एवं रविवार 

बिलासपुर से जबलपुर - 16 : 30 बजे से 17 : 30 तक 

बिलासपुर से प्रयागराज - 15 : 45 बजे से 17 : 05 तक 

बिलासपुर से दिल्ली - 15 : 45 बजे से 19 : 30 तक 

दिल्ली से बिलासपुर - 11 : 50 बजे से 15 : 20 तक 

प्रयागराज से बिलासपुर - 15 : 00 बजे से 16 : 00 तक 

जबलपुर से बिलासपुर - 14 : 20 बजे से 15 : 20 तक 

Post a Comment

0 Comments