सेना में जाना है तो.. जाने भर्ती का नया नियम , ये हो रहे बदलाव Army Is The First Choice ,Know The New Rule Of Recruitment

 सेना है पहली पसंद तो जान ले भर्ती का नया नियम Army Is The First Choice ,Know The New Rule Of Recruitment 


The New Rule Of Army Recruitment 2020 - सेना भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अब पहले से अधिक तंदरुस्त होना पड़ेगा। अब उनकों न्यूनतम 50 किलोग्राम वजन के जगह अपनी ऊंचाई के अनुपात में वजन के मापदंड में सफल होना पड़ेगा। सेना अब और दमदार अभ्यर्थियों के चयन के लिए वजन के मापदंड में बदलाव करने जा रही है। सेना के स्वतंत्र भर्ती बोर्ड दिल्ली ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। देश के दूसरे भर्ती मुख्यालयों को भी निर्देश जारी किये गए है। आइये जानते है पहले क्या थे नियम और अब क्या हुए है बदलाव। 

इसे भी देखें - यू ट्यूब से पैसे कमाने के सबसे आसान तरीके यहाँ देखें। 

अभी तक क्या थे नियम - सेना में अभी तक अलग - अलग राज्यों की भगौलिक परिस्थितियों के अनुसार वहां के अभ्यर्थियों की ऊंचाई और वजन तय है। सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी , ट्रेड्समेन, स्टोरकीपर तकनीकी और नर्सिंग सहायक जैसे पदों के लिए शारीरिक मापदंड तय है। 

देखें राज्यवार स्थिति - 

उत्तर प्रदेश - 

1. 170 सेमी न्यूनतम ऊंचाई सैनिक जीडी पद के लिए। 

2. 50 किलोग्राम वजन सैनिक जीडी पद के लिए अभ्यर्थी का। 

इसे भी देखें - छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम यहाँ देखें। 

3. 62 किलोग्राम से अधिक भार होने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाता था , अब नए मानकों में अभ्यर्थियों कोलाभ होगा। 

जम्मू कश्मीर - 

1. 163 सेमी न्यूनतम ऊंचाई सैनिक जीडी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का। 

2.  48 किलोग्राम वजन सैनिक जीडी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का। 

इसे भी देखें- पटवारी के 250 पदों में बम्पर भर्ती। 

पंजाब - 

1. 170 सेमी न्यूनतम ऊंचाई सैनिक जीडी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का। . 

2. 50 किलोग्राम वजन सैनिक जीडी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का। 

सिक्किम - 

1. 160 सेमी न्यूनतम ऊंचाई सैनिक जीडी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का। . 

2.  48 किलोग्राम वजन सैनिक जीडी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का।


मध्य प्रदेश -

1. 168 सेमी न्यूनतम ऊंचाई सैनिक जीडी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का। . 

2.  50 किलोग्राम वजन सैनिक जीडी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का।

आँध्रप्रदेश - 

1. 166 सेमी न्यूनतम ऊंचाई सैनिक जीडी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का। . 

2.  50 किलोग्राम वजन सैनिक जीडी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का।

ये हो रहे बदलाव - थलसेना में जवानों और जेसीओ के लिए यह नियम भविष्य में बनने वाले  थियेटर कमांड को देखकर लागु किया जा रहा है। जिससे सेना के तीनो अंगों के जवानों के बीच फिटनेस की एकरूपता बनी रहे। इससे पहले भी सेना ने मेडिकल के मापदंडों में बदलाव किया था। नीचे देखें प्रमुख बदलाव - 

1. 170 सेमी न्यूनतम ऊंचाई अभयर्थियों की। 

2. 50 किलोग्राम से बढाकर 52 किलोग्राम न्यूनतम वजन अभ्यर्थियों का। 

3. 63. 6 किलोग्राम अधिकतम वजन 17 से 20 साल के आयु वाले अभ्यर्थियों के लिए। 

4. 66. 5 किलोग्राम वजन 20 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों के लिए। 

Post a Comment

0 Comments