अटल बिहारी वाजपेयी , बिलासपुर विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों हेतु जारी किया नवीन दिशा निर्देश BU College Exam 2020 Latest Notification 


BU Main Exam 2020 Latest News - अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय , बिलासपुर वार्षिक परीक्षा 2019 - 20 की शेष परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका वितरण एवं जमा करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गए थे।  उच्च शिक्षा संचनालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों अनुसार पूर्व में जारी निर्देश में अब निम्नानुसार परिवर्तित किया गया है - 

इसे भी देखें - सभी कक्षाओं के प्रश्न पत्र यहाँ से डाउनलोड करें। 

उत्तर पुस्तिका का ऑनलाइन वितरण - 

1. परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका का प्रथम पृष्ठ जिस पर महाविद्यालय का केंद्र क्रमांक लिखा हो महाविद्यालय की वेबसाइट , ईमेल , व्हाट्सएप्प के माध्यम से प्राप्त करेंगे। 

2. जिन परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर लिए है वह उत्तर पुस्तिका भी उत्तर लिखने के लिए मान्य होगा। 

परीक्षार्थियों द्वारा उत्तर पुस्तिका जमा करने के सम्बन्ध में निर्देश - 

इसे भी देखें - कालेजों में उत्तर पुस्तिका की प्राप्ति एवं जमा करने पर लगा प्रतिबन्ध , आदेश जारी। 

1. परीक्षार्थी अपनी कक्षा के सम्पूर्ण परीक्षा समाप्त होने के बाद 5 दिवस तक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं को एक लिफाफे  कर डाक द्वारा अपने महाविद्यालय के प्राचार्य को प्रेषित करेंगे। 

2. लिफाफे पर परीक्षार्थी अपना नाम , कक्षा का नाम , रोलनंबर, नामांकन नंबर एवं विषयों  स्पष्ट लिखेंगे। 

3. जिन परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका जमा कर दिए है वे भी मान्य होंगे। 

नोट - सम्पूर्ण आदेश नीचे डाउनलोड करें - 

बिलासपुर यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आवश्यक निर्देश यहाँ देखें। 

अन्य प्रमुख खबर - 

1998 बैच के शिक्षाकर्मियों को मिलेगी पुरानी पेंशन , हाईकोर्ट का नोटिस जारी। 

10 वीं, 12 वीं पूरक परीक्षा समय सारिणी जारी।