21 से खुलेंगे स्कूल 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चे आएंगे पहले चरण में School Reopening 21 September 2020

 आंशिक तौर पर 21 सितम्बर से स्कूल खोलने की तैयारी , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आवश्यक दिशा निर्देश School Reopening 21 September 2020 


a2zkhabri.com दिल्ली - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूल खोलने सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए है। नवमीं कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा तक के बच्चों को 21 सितम्बर से स्कूल आने की अनुमति जारी कर दी गयी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि स्कूलों को चरण बद्ध तरीके से खोला जायेगा। स्कूल आने वाले बच्चों को अपने  स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखनी होगी। 

इसे भी देखें - कक्षा 10 वीं 12 वीं वार्षिक परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ। 

कोरोना काल में इस महीने की 21 तारिक से आंशिक तौर पर स्कूल खुल रहे है।  उच्च शिक्षण संस्थानों और कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के लिए सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों का पूरा ख्याल रखना होगा। स्टाफ रूम से लेकर क्लास रूम तक छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच 2 गज की दुरी अनिवार्य होगी। छात्र छात्राओं और शिक्षकों के साथ ही स्कूल में आने वाले हर कर्मचारियों के लिए मास्क अनिवार्य होगा। और उन्हें बीच - बीच में हाँथ भी धोते रहना होगा। 

इसे भी देखें - कक्षा 10 वीं , 12 वीं पूरक  परीक्षा समय सारिणी जारी। 

जारी दिशा निर्देशों अनुसार स्कूलों में राज्य हेल्पलाइन के साथ - साथ स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के फ़ोन नंबर भी प्रदर्शिटी करना अनिवार्य होगा। छात्र - छात्रों को स्वेच्छा से स्कूल आने की आजादी होगी। किसी भी छात्र पर स्कूल आने के लिए दबाव नहीं बनाया जायेगा। बच्चे अपने ,माता पिता की लिखित अनुमति लेकर ही स्कूल आएंगे।  मंत्रालय ने यह भी कहा है की दूरस्थ शिक्षण और ऑनलाइन शिक्षण को जारी रखा जायेगा। 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी प्रमुख दिशा निर्देश नीचे देखें  - 

1. कौशल प्रशिक्षण केंद्र और उच्च शिक्षण संस्थान भी खोलने की अनुमति। 

2. शिक्षण संस्थानों में मास्क , हैंडवाश, 6 फ़ीट की दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। 

3. राज्य हेल्प लाइन नंबर और स्वास्थ्य अधिकारियों के नंबर चस्पा करना अनिवार्य होगा। 

4. अभिभावकों के लिखित अनुमति के बाद ही स्कूल आ पाएंगे बच्चे। 

5. कन्टेनमेंट जोन में रहने वाले शिक्षक, छात्र व कर्मचारियों के आने पर रोक। 

6. बायोमेट्रिक तरीके से नहीं लगेगी हाजरी, करने होंगे दूसरे उपाय। 

7. ऑनलाइन शिक्षण के 50 फीसद शिक्षक स्कूल आ सकते है।  

अन्य प्रमुख जानकारियां - 

मुख्य परीक्षा से 18 अक्टूबर से cgpsc  ने जारी किया समय सारिणी। 

बिलासपुर यूनिवर्सिटी मुख्य परीक्षा 2020 समय सारिणी जारी। 

Post a Comment

0 Comments