LLF Online Course दूसरा सप्ताह प्रारम्भ जानिए इस सप्ताह क्या- क्या करना होगा , LLF Online Course Login प्रारंभिक भाषा शिक्षण ऑनलाइन कोर्स / लॉगिन कैसे करें Prarambhik Bhasha Shikshan Course Start

LLF Online Course Login प्रारंभिक भाषा शिक्षण ऑनलाइन कोर्स / लॉगिन  कैसे करें Prarambhik Bhasha Shikshan Courses Start  जानिए स्टेप बाय स्टेप जानकारी यहाँ 

LLF Online Course प्रारंभिक भाषा शिक्षण ऑनलाइन कोर्स- हेलो दोस्तों आप सभी शिक्षक एलएलएफ ऑनलाइन कोर्स के पहले सप्ताह को पूरा कर लिए होंगे अब आप लोग दूसरे सप्ताह के कोर्स करने के लिए तैयार हो जाइये। हम आप लोगो को सप्ताह अनुसार किये जाने वाले कार्यो को विस्तार से बताएँगे। अतः आप लोग पहले सप्ताह के कार्य से लेकर पांचवे सप्ताह तक के कार्य को क्रम से नीचे पढ़ सकते है - 

इसे भी देखें- 10 जून को जारी होगा 10 वीं, 12 वीं परीक्षा परिणाम। 

1. प्रथम सप्ताह के कार्य ⬇⬇⬇

LLF Online Course Login प्रारंभिक भाषा शिक्षण में ऑनलाइन कोर्स कैसे करें- हेलो दोस्तों आज हम आप लोगो को प्रारंभिक भाषा शिक्षण के अंतर्गत ऑनलाइन प्रथम सप्ताह कोर्स कैसे करना है इसकी विस्तार से सटीक एवं सरल भाषा में जानकारी प्रदान करेंगे। वर्तमान में प्रदेश सहित देश विदेश में लॉकडाउन चल रहा है। जिसके कारण प्रदेश में 13 मार्च से विद्यालय बंद है। 




टेक्नोलॉजी के इस आधुनिक युग में आप लोग घर बैठे मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन कोर्स कर सकते। ऑनलाइन कोर्स के लिए कही भी क्लास अटेंड करने की आवश्यकता नहीं है,सिर्फ आप लोग अपने मोबाइल से स्टडी मटेरियल का अध्ययन कर प्रारंभिक भाषा शिक्षण में निपुणता हासिल कर सकते है। आप इस पोस्ट में उक्त कोर्स को करने से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी को विस्तार से अध्ययन कर पाएंगे। 

इसे भी देखें- आकाशीय बिजली/गाज से बचाने वाले दामिनी एप्प। 

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार प्रत्येक शिक्षक को ऑनलाइन कोर्स करना अनिवार्य है। इस हेतु पिछले माह सभी शिक्षकों को एलएलएफ लैंग्वेज एवं लर्निंग फाउंडेशन Language And Learning Foundation के अंतर्गत पंजीयन करवाया गया था। जिसमे से प्रदेश के लगभग शतप्रतिशत शिक्षकों ने पंजीयन किया था। अब उक्त सभी शिक्षकों को ऑनलाइन कोर्स करना है। जिसकी जानकारी हम आप लोगो को स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे बता रहे है जिसकी मदद से आप लोग आसानी से कोर्स कर सकते है। 

इसे भी देखें- धान खरीदी की अंतर राशि जारी। 

प्रारंभिक भाषा शिक्षण ऑनलाइन कोर्स हेतु लॉगिन कैसे करें - Prarambhik Bhasha Shikshan Online Course में लॉगिन करने से पहले आप लोगो का उक्त कोर्स हेतु पंजीयन होना अनिवार्य है। पूर्व में पंजीयन हेतु विभागीय अधिकारियो/संकुल समन्वयको के द्वारा आप लोगो को अवश्य बोला गया होगा। यदि आप पूर्व में पंजीयन किये है तो लॉगिन करने के प्रक्रिया जानने के लिए तैयार रहे। 

समय सारिणी - 

प्रारंभिक भाषा शिक्षण ऑनलाइन कोर्स 5 सप्ताह- 25 मई से 28 जून 2020 तक। 

क्विज - 29 मई से 05 जुलाई 2020 तक। 




प्रारंभिक भाषा शिक्षण हेतु लॉगिन - 

स्टेप 01- सबसे पहले आप लो अपने एंड्रायड मोबाइल के गूगल क्रोम ब्राउसर पर चले जाये उसके बाद आपको llf के आधिकारिक वेबसाइट llf online course सर्च कर आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है। अथवा आप नीचे दिए लिंक से डायरेक्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएँ। 

LLF कोर्स करने आधिकारिक वेबसाइट 

https://course.languageandlearningfoundation.org/auth


स्टेप 02-ऊपर दिए लिंक को ओपन करने पर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। नीचे दिए इमेज अनुसार उक्त पेज में अपना यूजर नेम एवं पासवर्ड में मोबाइल नंबर को क्रमशः दर्ज कर लॉगिन ऑप्शन को ओपन करेंगे।  लॉगिन करते ही आप ऑनलाइन कोर्स करने हेतु वेबसाइट में रेडी / लॉगिन हो जायेंगे। 




ऑनलाइन कोर्स शुरू करें- लॉगिन करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको तीन फोल्डर दिखाई देंगे।
 1. प्रारंभिक भाषा शिक्षण ऑनलाइन कोर्स (मुख्य कोर्स )

2. फोटो अपलोड tlm एवं बच्चों के कार्य। 
3. बच्चों के लिए गतिविधि। 




फोल्डर 01 को ओपन करें- ऊपर दिए तीनो फोल्डर में से आपको अब पहला फोल्डर ओपन करना होगा। पहला फोल्डर ओपन करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जिसमे कोर्स से सम्बंधित विभिन्न जानकारी दिखाई देगा जैसे- 

फोल्डर परिचय (वीडियो)
कोर्स समय सारिणी 
क्विज सम्बंधित महत्वपूर्ण सुचना। 
सप्ताह एक (25 से 31 मई )
मॉड्यूल 1 पढ़ने के लिए क्लिक करें। 
मॉड्यूल 1 पीडीएफ डाउनलोड करें। 
मॉड्यूल 1 वीडियो लिंक 
मॉड्यूल 1 अतिरिक्त सामग्री 
मॉड्यूल एक फीड बैक 
क्विज क्लीक करें। 




कोर्स शुरू - कोर्स शुरू करने के लिए अब आपको मॉड्यूल 1 पढ़ने के लिए क्लिक करें को ओपन करना होगा। उक्त मॉड्यूल को ओपन करते ही आपके सामने स्टडी मटेरियल आ जायेगा। उक्त स्टडी मटेरियल इकाई 1 से 8 तक प्रत्येक टॉपिक को क्रमशः पढ़ना होगा। उक्त सभी इकाई को पढ़ते हुए आपका स्व मूल्याङ्कन भी होता रहेगा। पढ़ते समय ध्यान रखे सभी मटेरियल को आखरी तक पढ़ना अनिवार्य होगा। सभी मटेरियल को पढ़ लेने के बाद आपको बैक हो जाना है। 

मॉड्यूल 1 फीड बैक- कोर्स को पूरा पढ़ने के बाद मॉड्यूल एक फीड बैक को ओपन करना होगा। मॉड्यूल 1 में फीड बैक देने के बाद अब आपको क्विज क्लीक करें फोल्डर को ओपन करना होगा। 

क्विज क्लीक करें - यह आपके पहले सप्ताह के कोर्स का अंतिम गतिविधि है। इसमें आपको 10 प्रश्नो का बहुविकल्पीय प्रश्न पूछा जायेगा। इस मूल्याङ्कन में आपको न्यूनतम 4 अंक अर्थात 40 प्रतिशत अनिवार्य होगा। आपके सामने उक्त सभी प्रश्नो का जवाब देने के लिए तीन मौके दिए जायेंगे। आप चाहे तो तीनो मौके का उपयोग कर अधिकतम अंक ला सकते है। 

क्विज पूर्ण होने पर आपके सामने प्राप्तांक प्रदर्शित होगा। नीचे इमेज अनुसार - 




2. फोटो अपलोड tlm एवं बच्चों के कार्य  (फोल्डर दो ) - इस फोल्डर में आपको tlm एवं बच्चों द्वारा किये गए कार्य से सम्बंधित फोटो अपलोड करना है। उक्त फोल्डर में आपके सामने tlm एवं बच्चों द्वारा किये गए गतिविधि सम्बंधित फोल्डर ओपन होंगे जिसमे आप आवश्यकता अनुसार फोटो अपलोड कर सकते है। 




3. बच्चों के लिए गतिविधि ( फोल्डर 03 ) - प्रारंभिक भाषा शिक्षण के अंतर्गत यह तीसरा एवं अंतिम फोल्डर है जिसमे बच्चों से सम्बंधित गतिविधिया दिया गया है। उक्त फोल्डर से सम्बंधित कार्य हेतु उस फोल्डर में दिए गए वीडियो को अवश्य देखें। 




एलएलएफ कोर्स(प्रारंभिक भाषा शिक्षण) करने संक्षिप्त विवरण पुनः अध्ययन करें-  हेलो दोस्तों आप लोगो को हमने ऊपर विस्तार से ऑनलाइन कोर्स करने सम्बंधित सभी जानकारी दे दिया है। फिर भी आप सक्षिप्त में निम्न जानकारी को और अवश्य पढ़ें

1.सबसे पहले आपको llf के विभागीय वेबसाइट में जाना है। ऊपर दिए लिंक से जा सकते है। 

2. आपको यूजर नेम एवं पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना है। 

3.लॉगिन करने पर आपके सामने तीन फोल्डर ओपन होगा। तीनो फोल्डर का नाम ऊपर दिया गया है। 

4.अब आपको  सबसे पहले फोल्डर एक मुख्य कोर्स को ओपन करना है। 

5.मुख्य फोल्डर को ओपन करने से आपके सामने विभिन्न दिशा निर्देश ओपन हो जायेगा उक्त सभी पॉइंट को क्रमश पढ़कर/समझकर मॉड्यूल 1 पढ़ने के लिए को क्लिक करें को ओपन कारना होगा। 

6. मॉड्यूल  1 पढ़ने के लिए को ओपन करोगे तो आपके सामने स्टडी मटेरियल आ जायेगा। जिसको पूर्ण पढ़कर मैन पेज में बैक हो जाना है। 

7. अब आपको मॉड्यूल 2 फीड बैक को ओपन कर जानकारी भरना है। 

8. अब इस सप्ताह के सबसे आखरी गतिविधि क्विज करें फोल्डर को ओपन कर सभी 10 पृष्ठों के उत्तर दर्ज कर सब्मिट कर देना है। 

9 उत्तर दर्ज करते ही आपके सामने प्राप्तांक का पेज ओपन हो जायेगा।  जिसमे 40 प्रतिशत कम से कम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। 

10. अब आप  फोल्डर दो या तीन पर भी दिए गए निर्देश अनुसार कार्य कर सकते है। 

2. द्वितीय सप्ताह के कार्य ⬇⬇⬇- एलएलएफ ऑनलाइन द्वितीय सप्ताह 01 से 07 जून तक चलेगा इस सप्ताह भी आपको पिछले सप्ताह के जैसे ही कार्य करना है। पिछले सप्ताह आप लोग मॉड्यूल एक पढ़े थे इस सप्ताह आप लोगो को मॉड्यूल 02 पढ़ना है। 

फोल्डर एक को ओपन करें- पिछले सप्ताह की भांति आपको पुनः llf के विभागीय वेबसाइट पर जाकर यूजर नेम एवं पासवर्ड के सहारे लॉगिन करने के बाद फोल्डर एक को ओपन करना है। 

फोल्डर एक को ओपन करने पर आपके सामने सप्ताह 2 - 01 से  07 जून तक के अध्ययन सामग्री दिखाई देगी। 



उपरोक्त इमेज में दिए तीर निशान अनुसार क्रमशः सभी टॉपिक को ओपन कर अच्छे से पढ़ना है। आपके मुख्यता पठन सामग्री मॉड्यूल 02 पढ़ने के लिए क्लीक करें को ओपन करने पर मिलेगा।उक्त मॉड्यूल 2 में आपको निम्न नीचे दी गयी विषय सूचि को पढ़ना होगा। 


उक्त सभी सामग्री को क्रमशः अच्छे से अध्ययन करें। उक्त सामग्री को पूर्ण अध्ययन करने के बाद आप तीसरे सप्ताह के कोर्स में निर्धारित तिथि पश्चात जा पाएंगे। 

Post a Comment

0 Comments