आपके मतदान केंद्र से किस पार्टी को कितना - कितना वोट गया ,,, देखें मतदान केंद्र वार प्राप्त मतों का लेखा How many votes did each party get from your polling station? See polling station wise account of votes received

 a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 संपन्न हो गई है। भारतीय जनता पार्टी को 54 सीट , इंडियन नेशनल कांग्रेस को 35 सीट और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 01 सीट मिली है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। सरकार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में न्यूनतम 46 सीटों की आवश्यकता होती है। भाजपा न्यूनतम आँकड़ा को पार करके 54 सीटों पर पहुँच गई है।

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में गजब की रणनीति दिखाते हुए चुनाव से ठीक पहले मजबूत स्थिति में दिख रही कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बेदखल करने में सफलता पाई है। वहीँ चुनाव परिणाम जारी होने के बाद हार जीत के कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस का प्रमुख हार का कारण अति आत्मविश्वास , कर्मचारियों की अनदेखी , युवाओं में निराशा व बेरोजगारी और केवल एक ही वर्ग को वोट बैंक मानकर कार्य करना। 

चुनाव परिणाम जारी होने के बाद बहुत से मतदाताओं के मन में यह सवाल होता है कि हमारे बूथ से किस पार्टी को कितना - कितना वोट गया। वैसे तो मतदान केंद्र में कुल कितना वोट डाला गया इसकी जानकारी सभी को होती है लेकिन पार्टी अनुसार किसे कितना वोट मिला यह जानकारी सभी को नहीं हो पाती। तो चलिए हम मतदान केंद्र अनुसार चुनाव परिणाम देखने की जानकारी साझा करते है। 

मतदान केंद्र अनुसार परिणाम देखें 👇- 

1. मतदान केंद्र अनुसार परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आप निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - https://ceochhattisgarh.nic.in पर जाएं। 

2. अब आपके स्क्रीन पर निर्वाचन आयोग की मुख्य पेज ओपन हो जाएगी। अब आपको चुनाव परिणाम के ऑप्शन को ओपन करना होगा। 

3. चुनाव परिणाम के ऑप्शन को ओपन करने पर तीन ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे - विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या , वोटर टर्न आउट और फार्म 20 

4. अब आपको फार्म 20 को ओपन करना होगा। फार्म 20 को ओपन करेंगे तो आपके सामने विधानसभा वार परिणाम लिस्ट ओपन हो जाएगी। 

5. अब आप जिस भी विधानसभा के अंतर्गत आते है उस विधानसभा के सामने दी गई 2023 Form 20 Hin को ओपन करेंगे। ओपन करते ही पुरे मतदान केंद्र अनुसार प्राप्त मतों का लेखा ओपन हो जाएगी। 

6. अब आप जिस भी मतदान केंद्र के वोटर है उस मतदान केंद्र के पार्टी अनुसार प्राप्त मतों की जानकारी को देख सकते है। इस तरह से आप अपने बूथ का चुनाव परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

अन्य जानकारियां 👇-

जीते हुए प्रत्याशियों की सूचि देखें। 

कर्मचारियों की नाराजगी भूपेश सरकार को पड़ा महंगा। 

Post a Comment

0 Comments