38 फ़ीसदी डीए के साथ देखें वेतन गणना चार्ट , राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात See salary calculation chart with 38% DA, gift of dearness allowance to Chhattisgarh state employees

 a2zkhabri.com रायपुर - राज्य के कर्मचारियों को मुख्य म्नत्री श्री भूपेश बघेल ने लंबित 9 फ़ीसदी डीए में से 05 फ़ीसदी डीए / महंगाई भत्ते की सौगात दी है। आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित केबिनेट बैठक में राज्य के करीब 4 लाभ शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फ़ीसदी का इजाफा किया गया। राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 33 फ़ीसदी से बढ़कर अब 38 फ़ीसदी हो गई है। वहीँ राज्य कर्मचारी केंद्र से अभी भी 04 फ़ीसदी पीछे है। 38 फीसदी महंगाई भत्ते के साथ वेतन गणना चार्ट नीचे दी गई है। सैलरी में होने वाले इजाफा का गणना चार्ट अनुसार कर सकते है। 

वेतन गणना चार्ट 

केंद्र से अब भी प्रदेश के 4 लाख शासकीय कर्मचारी 04 फ़ीसदी महंगाई भत्ता में पीछे चल रहे है। वहीँ राज्य के करीब सभी विभागों के 4 लाख शासकीय कर्मचारी अधिकारी महंगाई भत्ता , सातवें वेतन मान के अनुरूप गृहभाड़ा , वेतन विसंगति , अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर चुके है। इसी क्रम में 07 जुलाई को एकदिवसीय राज्य भर में आंदोलन भी है। वहीँ 01अगस्त से मांग पूरा नहीं होने पर अनिश्चित कालीन आंदोलन प्रस्तावित है। 

38 फ़ीसदी के साथ वेतन गणना ज्ञात हो की राज्य के सरकारी कर्मचारियों या केंद्रीय कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर होती है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के - साथ साथ नियमानुसार और अन्य भत्ते भी प्रदान किये जाते है। 

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन एवं भत्ते - 

     मूलवेतन - 

     महंगाई भत्ता / डीए - 

     हाउस रेंट / गृह भाड़ा - 

     चिकत्सा भत्ता - 

     गतिरोध भत्ता - 

कटौती की गणना - 

     समूह बीमा - 300 

     जीपीएफ / सीपीएफ / डीपीएफ - मूल वेतन का 12 फ़ीसदी 

उदाहरण - शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी का वेतन गणना , इसी प्रकार से आप अपने मूलवेतन के आधार पर अपने वेतन की गणना कर सकते है - 

प्राप्त वेतन -

     मूलवेतन - 32100 रु. (उदाहरण )

     महंगाई भत्ता 38 %  में 12198 रु.

     गतिरोध भत्ता - 600 रु.

     मेडिकल भत्ता - 200 रु. 

     गृह भाड़ा भत्ता - 851 (गृहभाड़ा अलग - अलग हो सकता है ) 

     कुल सकल वेतन - 45949  रु. 

कटौती - 

     समूह बीमा - 300 रु.

     जीपीएफ / सीपीएफ / डीपीएफ - 3852 रु. 

     योग कटौती - 4152 रु. 

 कुल प्राप्त वेतन = 45949 - 4152 = 41797 रु. 

नोट - इसी तरह सभी कर्मचारी अपने मूलवेतन के आधार पर अपने सैलरी की गणना कर सकते है। साथ ही ध्यान दें ,, गृहभाड़ा में अंतर होने पर वेतन गणना में कुछ अंतर हो सकता है। 

Post a Comment

0 Comments