छ.ग. शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 ई - प्रमाण पत्र सह अंकसूची डाउनलोड करें Download Chhattisgarh Teacher Eligibility Test 2022 E - Certificate cum Marksheet

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2022) प्रमाण पत्र एवं अंक सूचि जारी , ऐसे करें डाउनलोड Download Chhattisgarh Teacher Eligibility Test 2022 E - Certificate cum Marksheet

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के अंकसूची सह ई - प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए है। अभ्यर्थी नीचे दी गई जानकारी अनुसार अपना CG TET 2022 ई प्रमाण पत्र सह अंकसूची डाउनलोड कर सकते है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा 18 सितम्बर 2022 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो पालियों में की गई थी। प्रथम पाली में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (कक्षा 1 से 5) एवं द्वितीय पाली में मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (कक्षा 6 से 8 ) का आयोजन हुआ था। 

ई - सर्टिफिकेट डाउनलोड लिंक👇 - 

उपरोक्त पात्रता परीक्षाओं के अंतिम उत्तर एवं परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाइट - www.vyapam.cgstate.gov.in पर दिनांक 21.10.22 को जारी की गई थी। परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों पात्र Eligible अथवा अपात्र Not Eligible दर्शाया गया है। 

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CGTET 2022 ) के पात्र परीक्षार्थियों के ई - प्रमाण पत्र सह अंकसूची व्यापम के उक्त वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षार्थी नीचे दी गई लिंक से डायरेक्ट अपना ई - सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है। 

ई - सर्टिफिकेट डाउनलोड करें 👇- 

प्रेस विज्ञप्ति -

ई - सर्टिफिकेट सह अंकसूची डाउनलोड करने के लिए यहाँ ओपन करें। 

Post a Comment

0 Comments