संकट में पढ़ाई - आत्मानंद स्कूलों में अब तक शिक्षकों की भर्ती नहीं Study in crisis - Atmanand schools have not yet recruited teachers

आत्मानंद स्कूलों में सहायक शिक्षक से लेकर शिक्षक , व्याख्याता और प्राचार्य के पद खाली Vacant posts from assistant teacher to teacher, lecturer and principal in Atmanand schools

a2zkhabri.com रायपुर - राज्य सरकार के महत्वकांक्षी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक शिक्षक से लेकर शिक्षक , व्याख्याता और प्राचार्य के पद रिक्त है। शिक्षकों के 2857 पद रिक्त है तो गैर शैक्षणिक वर्ग से 1069 पदों पर अब तक भर्ती नहीं हुई है। एक दो जगह को छोड़कर बाकी जगह अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है। 16 जून से नए सत्र के प्रारम्भ होते ही बच्चों और पालकों को उम्मीद थी की बच्चों की पढ़ाई अच्छे से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शुरू हो जाएगी लेकिन पढ़ाई तो छोड़िये अभी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। शिक्षकों के कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई संकट में है। 

नए स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी - ज्ञात हो कि इस वर्ष भी कई नए आत्मानंद स्कूल खोले गए है। कई स्कूलों में बाकायदा बच्चों की एडमिशन प्रक्रिया भी पूरी हो गई है , लेकिन शिक्षकों की भर्ती अटकी हुई है। वही कई नए स्कूलों में एडमिशन भी नहीं होने की जानकारी सामने आ रही है। अधिकारीयों का कहना है कि जिन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के आधार पर शिक्षक नियुक्त हुए है वहां पढाई प्रारम्भ है। बाकी जगहों में भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

रिक्त पदों की सूचि - 

प्राचार्य - स्वीकृत - 247 , भरे - 162 , रिक्त - 65 

व्याख्याता - स्वीकृत 4205 , भरे - 2376 , रिक्त - 1819 

शिक्षक - स्वीकृत 2195 , भरे - 1222 , रिक्त - 1069 

गैर शैक्षणिक संवर्ग - स्वीकृत 2534 , भरे - 1465 , रिक्त - 1069 

प्रदेश में इतने विद्यार्थी प्रभावित - पहले से संचालित स्वामी आत्मानंद के 176 स्कूलों में 1 लाख 50 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत है। इस वर्ष खुले 76 नए आत्मानंद स्कूलों में 45 हजार से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय - नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नए सिरे से भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। कुछ जगहों पर शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर रख लिया गया है। वहां पढ़ाई चल रही है। बाकी जगहों पर भी जल्द व्यवस्था बना ली जाएगी। 

प्रांताध्यक्ष पेरेंट्स एसोसिएशन - जिस गति से स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जा रहे है। उसमे मानव संसाधन के बिना विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना मुश्किल हो जाएगा। यहाँ जल्द से जल्द शिक्षकों की भर्ती करें। 

Post a Comment

0 Comments