CG ब्रेकिंग- खैरागढ़ विधानसभा चुनाव ,, कांग्रेस की बड़ी जीत Khairagarh Assembly By - Election , Big Victory For Congress

खैरागढ़ विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत Khairagarh Assembly By - Election , Big Victory For Congress 

a2zkhabri.com रायपुर - खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस पार्टी की प्रत्यासी श्रीमती यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्यासी कोमल जंघेल को 20067 मतों से पराजित कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के घोषणा अनुरूप खैरागढ़ - गंडई - छुईखदान  बनना लगभग तय हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वादा किया था की खैरागढ़  कांग्रेस पार्टी जीतती है तो 24 घंटे के अंदर खैरागढ़ को जिला बनाया जायेगा। जिला बनाने की घोषणा को ही कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक बताया गया था जो सच में साबित हो गई। 

पहले राउंड से ही आगे - कांग्रेस प्रत्यासी यशोदा वर्मा पहले राउंड से ही आगे चल रही थी। वही डाक मतपत्र में भी कांग्रेस आगे थी। भाजपा प्रत्यासी कोमल जंघेल ने भी टक्कर देने प्रयास किया लेकिन शुरू से लेकर अंत तक कांग्रेस प्रत्यासी ने बढ़त बनाये रखा। वही प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा  केंद्रीय धुरंधर नेता भी प्रचार - प्रसार करने आए लेकिन भूपेस बघेल से पार नहीं सके। प्रदेश की एकमात्र सीट में हुए इस उपचुनाव को काफी हाई प्रोफ़ाइल बना दिया था। 

कई भाजपा नेताओं का गढ़ , फिर भी हारी भाजपा - खैरागढ़ विधानसभा राजनांदगांव एवं कवर्धा के बीच का एरिया है , वैसे इस एरिया से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित और भी कई भाजपा नेताओं का क्षेत्र रहा है ,लेकिन सत्ताधारी पार्टी के आगे इनकी एक न चली। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने एकबार फिर बाजी मार गई। इस जीत के साथ ही अब खैरागढ़ का जिला बनना तय हो गया है। 

Post a Comment

0 Comments