आत्मानंद स्कूल ,, हर क्लास में 50 छात्रों का एडमिशन , सीटों की संख्या में वृद्धि Chhattisgarh Atmanand School 50 Students Admission In All Class

शासकीय आत्मानंद स्कूल के सभी कक्षाओं के सीटों की संख्या में वृद्धि , अब हर क्लास में 40 के बजाय 50 छात्रों का एडमिशन Chhattisgarh Atmanand School 50 Students Admission In All Class 

a2zkhabri.com बिलासपुर -  प्रदेश के सभी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर 12 तक सभी कक्षाओं के सीटों की संख्या को बढाकर 40 से 50 कर दी गई है। सभी कक्षाओं में 10 - 10 की संख्या में वृद्धि के कारण अब प्रदेश में संचालित सभी अंग्रेजी माध्यम शासकीय स्कूलों में अधिक छात्रों को एडमिशन मिल पाएगा। वही प्रदेश में संचालित सभी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षा सत्र 2022 - 23 हेतु एडमिशन  की प्रक्रिया चल रही है। 

30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित - स्वामीआत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। वही ऑनलाइन के साथ - साथ ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। रिक्त पदों से कई गुना अधिक आवेदन जमा होने के कारण सभी कक्षाओं में 10 - 10 सीट बढ़ाई गई है। सीटों की संख्या में वृद्धि सम्बंधित आदेश छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी हो गई है। 

1 लीं में 50 छात्रों का एडमिशन ,, बाकि क्लास में 10 - 10 छात्रों का -  लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेशानुसार शिक्षा सत्र 2022 - 23 में कक्षा 1 में 50 छात्रों का एडमिशन होगा वहीं कक्षा दूसरी से 12 वीं तक सभी क्लास में 10 - 10  नए छात्रों का एडमिशन लिया जाएगा। प्रवेश हेतु पालकों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने होंगे। 

सीट रिक्त तब भी जमा नहीं हो रहे आवेदन - सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में ऑनलाइन आवेदन जमा करने वाले पालक परेशान है। उन्हें पोर्टल में सीटों की संख्या रिक्त दिखाई तो पड़ रहा है लेकिन ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं हो पा रहा है। परेशान पालक शिक्षा अधिकारीयों के कार्यालयों का चक्कर काट रहे है लेकिन वहां भी उनके समस्या का समाधान नहीं हो  है। रिक्त सीटों से कितने गुना अधिक आवेदन आने के बाद प्रवेश बंद होगा , इसकी जानकारी किसी को नहीं है। 

ऑनलाइन आवेदन के सम्बन्ध में डीपीआई का निर्देश जारी -  प्रदेश में संचालित 171 आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम शासकीय स्कूल एवं सत्र 2022 - 23 हेतु प्रस्तावित 32 हिंदी माध्यम आत्मानंद शासकीय स्कूलों में प्रवेश हेतु लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिया है। प्रदेश में संचालित अंग्रेजी माध्यम एवं हिंदी माध्यम आत्मानंद स्कूल में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी एवं उनके पालक नीचे दिए जानकारी अनुसार आवेदन प्रक्रिया में भाग लेकर स्कूल में प्रवेश पा सकते है। 

ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 05 अप्रैल 2022 से 

ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 30 अप्रैल 2022 तक। 

आवेदन अधिक होने पर लाटरी से सीट आबंटन - 01 मई से 05 मई 

एडमिशन की अन्य कार्यवाही - 05 मई से 10 मई 2022 

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश - 

1. इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। 

2. एक विद्यार्थी केवल एक ही विद्यालय हेतु आवेदन कर सकता है। 

3. बच्चों को शासन के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार  एडमिशन दिया जाएगा। 

4. अधिक आवेदन मिलने पर लाटरी से एडमिशन दिया जाएगा। 

5. कक्षा पहली में प्रवेश हेतु छात्रों का उम्र 31 मई 2022 की स्थिति में न्यूनतम 5 वर्ष 6 माह तथा अधिकतम 6 वर्ष 6 माह तक होनी चाहिए। 

6. पहले से अध्ययन कर रहे छात्रों को अगले कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। 

Post a Comment

0 Comments