01 मार्च से 14 मई तक स्कूलों में विशेष गुणवत्ता अभियान , छ.ग. स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी Padhai Tuhar Duaar Part - 2 , 01 March To 14 May 2022 , See Order

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश जारी , स्कूलों में चलेंगे गुणवत्ता सुधार के विशेष कार्यक्रम 01 मार्च से 14 मई 2022 तक की कार्ययोजना तैयार Padhai Tuhar Duaar Part - 2 , 01 March To 14 May 2022 , See Order 

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने बच्चों में गुणवत्ता सुधार हेतु 74 दिनों की विशेष कार्य योजना तैयार की है। उक्त योजना 01 मार्च से 14 मई तक चलेगी। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना काल में पढ़ाई के नुक्सान की भरपाई हेतु ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती करने का आदेश जारी हुआ है। वही इस शिक्षा सत्र को बढ़ाते हुए 30 अप्रैल कर दी है , और नए सत्र की शुरुआत 01 मई से 14 मई 2022 तक चलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेशानुसार बच्चों की दक्षता जाँच की जिम्मेदार इस विशेष कार्यक्रम के तहत इस बार बाह्य एजेंसी को दी जाएगी। 

अन्य खबर - 

👉मुख्यमंत्री का बड़ा तोहफा , कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन। 

👉महाशिवरात्रि की रहेगी शासकीय छुट्टी , देखें सम्पूर्ण छुट्टी लिस्ट यहाँ। 

👉ब्रेकिंग- छ.ग. शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 , मॉडल आंसर जारी। 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश - 

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेशानुसार राज्य में लम्बी अवधि के लाकडाउन होने से बच्चो की उपलब्धि काफी प्रभावित हुई है। असर सर्वे में यह तथ्य स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ है। हम सबको मिलकर बच्चों के उपलब्धि में सुधार हेतु शिक्षकों , पालकों एवं विद्यार्थियों को साथ लेकर इस दिशा में स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर एक अभुयान के रूप में इस कार्यक्रम का सञ्चालन किया जाना है। इस बार 01 मार्च 2022 से 14 मई 2022 तक इस अभियान के संचालन की जिम्मेदार विकासखंड स्तर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपते हुए उनके कार्यों की सघन मॉनिटरिंग करते हुए बच्चों के उपलब्धि में सुधार किया जाना सुनिश्चित करें। 

सभी आदेश यहाँ डाउनलोड करें 👇-





Post a Comment

0 Comments