डीपीआई ने 06 बिंदुओं में पदोन्नति और सीधी भर्ती के सम्बन्ध में जारी किया नया आदेश ,,Clear New Instructions Issued Regarding DPI Teachers Recruitment And Promotion , See Order

डीपीआई का नया निर्देश जारी ,, 31 जनवरी तक शिक्षक एवं मिडिल प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति एवं 05 फरवरी तक प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति की कार्यवाही अनिवार्य Clear New Instructions Issued Regarding DPI Teachers Recruitment And Promotion , See Order 

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों के सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के सम्बन्ध में स्पष्ट एवं नया निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश अनुसार अब मिडिल स्कूल प्रधान पाठक और शिक्षक के पदों में पदोन्नति कार्यवाही 31 जनवरी तक तथा प्राथमिक प्रधाक के पदों में 05 फरवरी तक पदोन्नति की कार्यवाही करना अनिवार्य होगा ,साथ ही  पदों में सीधी भर्ती की कार्यवाही भी 31 जनवरी तक पूर्ण करना अनिवार्य होगा। ज्ञात हो कि प्रदेश में 14580 पदों में शिक्षक भर्ती की वोटिंग लिस्ट से पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की  है। 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश देखें 👇-

 लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेशानुसार निम्न बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने निर्देश दिए है  -

1. सर्व प्रथम शिक्षक विहीन शालाओं में पदांकन किया जाएगा। 

2. शिक्षक विहीन शालाओं में पदांकन पश्चात् एकल शिक्षीय शालाओं में पदांकन की जावे। 

3. यदि विकासखंड / जिले में पद रिक्त है तो पदांकन उसी जिले या विकास खंड में की जावे। 

4. सभी संयुक्त संचालक शिक्षक एवं पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पदों पर सीधी भर्ती / पदोन्नति की कार्यवाही 31 जनवरी 2022 तक पूर्ण करें। 

ब्रेकिंग - माह दिसम्बर 2021 के वेतन भुगतान के निर्देश जारी। 

5. सभी सम्बंधित जिला शिक्षा अधिकारी सहायक शिक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती 31.01.2022 तक एवं प्राथमिक प्रधान पाठक  पर 05 फरवरी 2022 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। 

6. पदांकन आदेश जारी करने के पूर्व प्रस्तावित पदस्थापना सूचि का अवलोकन श्री एस.के भारद्वाज संयुक्त संचालक , लोक शिक्षण संचालनालय के सक्षम कराएं। 

डीपीआई द्वारा जारी आदेश नीचे डाउनलोड करें  -

Post a Comment

0 Comments