बिग ब्रेकिंग - 2800 रु. प्रति क्विंटल की दर से खरीदेंगे धान - मुख्यमंत्री 2800 Rs. Paddy Will Be Purchased At The Rate Of Per Quintal - Chief Minister

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान , अगले वर्ष से 2800 रु. प्रति क्विंटल में धान खरीदने की कही बात 2800 Rs. Paddy Will Be Purchased At The Rate Of Per Quintal - Chief Minister 

a2zkhabri.com रायपुर - मुख्यमंत्री ने इस वर्ष भी मुख्यमंत्री निवास पर बड़े हर्षोल्लास के साथ दीपावली एवं गोवर्धन पूजा त्योहार का आयोजन किया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा दर पर धाम खरीदी की जा रही है। वही अगले साल 2800 रु. में धान खरीदने की योजना बना रहे है। साफ है मुख्यमंत्री महोदय अभी से चुनावी रणनीति शुरू कर किसानों को अभी से साधने की तैयारी शुरू हो गई है। वही विपक्ष  ने इसी वर्ष से ही 2800 रु. प्रति क्विंटल दाम देने की मांग कर रही है। 

ब्रेकिंग - चपरासी एवं सहायक ग्रेड के पदों में नियमित भर्ती , जल्द करें आवेदन। 

मुख्य मंत्री ने स्पष्ट किया की राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के तहत दी जाने वाली राशि में भी एक रु. की भी कटौती नहीं की जाएगी। चुनाव आते आते किसानों के धान 2800 रु. में प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने की जानकारी दी ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 - 22  के लिए धान का समर्थन मूल्य 1868 रु. से बढ़ाकर 1940 रु. कर दिया है। वही छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को 2500 रु. प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत भुगतान करती है। प्रदेश में प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी की जाती है। 

ब्रेकिंग - 390 पदों में छात्रावास अधीक्षक की बंपर भर्ती। 

15 क्विंटल धान बेचने पर 38 हजार 1 सौ रूपये का होगा भुगतान - केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 1940  रु.के समर्थन मूल्य पर 15 क्विंटल धान बेचने पर 29 हजार एक सौ रूपये मिलता है। वही राजीव गाँधी न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ 9 हजार रूपये राज्य सरकार देती है। इस तरह से 15 क्विंटल धान बेचने पर राज्य सरकार 38 हजार एक सौ रु. भुगतान करेगी। आने वाले समय में विधान सभा और लोक सभा चुनाव आने वाले है और अभी से पार्टियां चुनाव के मद्देनजर तैयारियां शुरू करते दिखाई दे रही है। केंद्र सरकार ने भी इसी वर्ष धान सहित कई फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि की है। 

इसे भी देखें - श्रमिक कार्ड के फायदे एवं बनवाने की प्रक्रिया यहाँ देखें। 

नवम्बर 2023 में होगा विधान सभा चुनाव - प्रदेश में चुनाव नवम्बर 2023 में होगा इस तरह से देखा जाये तो अगले चुनाव में सिर्फ दो वर्ष बचे है। चुनाव के एक वर्ष पहले चुनावी माहौल शुरू हो जाता है। सभी पार्टियां मतदाताओं को साधने में जुट जाते है। राज्य सरकार द्वारा 2800 रु. प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का बयान को भी चुनावी मुद्दा से जोड़कर देखे जाने लगा है। अगले साल किसानों को 2800 रु. प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलने के बयान जारी होते ही उनमे अभी से ख़ुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। वही धान के रकबे में और बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। 

इसे भी देखें - वर्ष 2022 के सम्पूर्ण अवकाश सूचि जारी , देखें सम्पूर्ण लिस्ट यहाँ। 

मुख्यमंत्री निवास पर धूमधाम से मनाया गया त्यौहार - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्म पत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी , गौरा - गौरी और गोवर्धन पूजा की साथ ही गौ माता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना किए। मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली त्यौहार और गोवर्धन पूजा त्यौहार के अवसर पर राउत नृत्य, सुवा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की गई। परंपरागत नृत्य ने पुरे माहौल को मंत्र मुग्ध कर दिया। 

Post a Comment

0 Comments