CG ब्रेकिंग - महंगाई भत्ता , वेतन विसंगति सहित कई मुद्दों पर मंत्रालय में आज बड़ी बैठक Chhattisgarh Employees Will Also Get Diwali Gipt , Meeting Will Be Held In Mantralay

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी मिल सकती है दिवाली की सौगात , पिंगुआ कमिटी के साथ मंत्रालय में होगी कर्मचारी - अधिकारी फेडरेशन की बड़ी बैठक , महंगाई भत्ता , वेतन विसंगति सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा Chhattisgarh Employees Will Also Get Diwali Gipt , Meeting Will Be Held In Mantralay 


a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश के कर्मचारियों को भी राज्य सरकार महंगाई भत्ते की तोहफा दे सकती है। क्योंकि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 14 सूत्रीय मांगों के सन्दर्भ में पिंगुआ कमिटी के साथ मंत्रालय में बड़ी बैठक आयोजित होने वाली है। 14 सूत्रीय मांगों में महंगाई भत्ता, वेतन विसंगति सहित कई मुद्दे है जिन पर चर्चा होगी। वही मनोज पिंगुआ प्रमुख सचिव छ.ग. शासन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को पत्र जारी कर बैठक में उपस्थित होने कहा है। 

इसे भी देखें- राज्य के संविदा एवं अनियमित कर्मचारी होंगे नियमित - मुख्यमंत्री 

मनोज पिंगुआ प्रमुख सचिव द्वारा जारी आदेश देखें - 

छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय दिनांक 22.10.21 द्वारा जारी आदेशानुसार प्रदेश के कर्मचारी - अधिकारियों के लंबित 14 सूत्रीय मांगों के निराकरण के सम्बन्ध में अपना पक्ष प्रस्तुत करने हेतु फेडरेशन के प्रतिनिधियों को दिनांक 27.10.2021 को अपरान्ह 3.30 बजे आमंत्रित किया गया है। 

बिग ब्रेकिंग - सहायक शिक्षकों के वेतन 11 से 18 हजार रु. तक बढ़ेगी - संगठन 

वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कर्मचारी / अधिकारी संघों के प्रतिनिधियों की संख्या सिमित रखते हुए दिनांक 27.10.21 को उपस्थित होने वाले प्रतिनिधियों के नाम आज ही उपलब्ध कराये जाने का आदेश दिए है। 

14 सूत्रीय मांगों पर होगी चर्चा - 

1. छत्तीसगढ़ कर्मचारी - अधिकारी फेडरेशन संघ के 14 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से शिक्षक , लिपिक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के वेतन विसंगति का निराकरण करना है। 

2. केंद्रीय कर्मचारियों के सामान 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने आदेश जारी किया जाए। 

इसे भी देखें - निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रश्नोत्तरी यहाँ देखें। 

3. सभी विभागों में लंबित संवर्गीय, क्रमोन्नति , पदोन्नति , समयमान आदि का आदेश शीघ्र जारी किया जाए। 

4.  कोरोना संक्रमण से मरने वाले कर्मचारियों को 50 लाख का बीमा दिया जाए। इसके अतिरिक्त और कई मांग है जिसे आप नीचे ज्ञापन पत्र में देख सकते है। 

महंगाई भत्ता बढ़ने की उम्मीद - राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दे सकती है। क्योंकि पूर्व में मुख्यमंत्री ने इसी संगठन को दिवाली के समय में बकाया महंगाई भत्ता देने का वादा किये थे। वही केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों में महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। वही प्रदेश के शिक्षक संगठन महंगाई भत्ता हेतु लगातार दबाव बना रहे है। उम्मीद है दीपावली में अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की उपहार देंगे। वही 27 अक्टूबर के बैठकों का आदेश जारी होते ही कर्मचारियों ने कई उम्मीदे लगा रहे है। 

मंत्रालय द्वारा जारी आदेश नीचे डाउनलोड करें - 



Post a Comment

0 Comments