चौलाई भाजी में पोषक तत्वों की भरमार , कोरोना से बचाव एवं इम्युनिटी बढ़ाने में रामबाण Chaulai Bhaji Is Full Of Nutrients

कोरोना से बचाव में रामबाण साबित हो सकती है चौलाई भाजी , यहाँ देखें पोषक तत्वों की मात्रा Corona Se Bachav - Chaulai Bhaji , Chaulai Bhaji Is Full Of Nutrients 

a2zkhabri.com छत्तीसगढ़ - औषधीय गुणों से भरपूर चौलाई भाजी कोरोना संक्रमण के दौर में रामबाण साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक़ इसमें प्रोटीन , खनिज , विटामिन, ए ,बी व सी के अलावा आयरन , कैल्शियम एवं फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। यह चौलाई भाजी कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करती है। 

बिलासपुर के जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा मुताबिक़ चौलाई की साग इम्युनिटी बढ़ाने में भी काफी उपयोगी है। चौलाई गर्मी और वर्षा दोनों मौसम में उगाई जाती है। यह शरीर में हार्मोन्स , एंजाइम एवं एंटीबॉडी , बनाती है। इसके बीज को राजगिरा या रामदाना भी कहते है। यह देश के अमूमन सभी राज्यों में पाई जाती है। 

चौलाई भाजी में पोषक तत्वों की मात्रा (प्रति 100 ग्राम में ) - 

     पानी - 11.29 ग्राम 

     प्रोटीन - 13.56 ग्राम 

     वसा - 7.02 ग्राम 

     कार्बोहाइड्रेट - 65.25 ग्राम 

     फाइबर - 6.7 ग्राम 

     शुगर - 1.69 मिलीग्राम 

     कैल्शियम - 159 मिलीग्राम 

     आयरन - 7.61 मिलीग्राम 

     मैगनिशियम - 248 मिलीग्राम 

     फास्फोरस - 557 मिलीग्राम 

     पोटेशियम - 508 मिलीग्राम 

     सोडियम - 4 मिली ग्राम 

     जिंक - 2.87 मिलीग्राम 

भाजी एक फायदे अनेक - चौलाई भाजी के नियमित सेवन से भरपूर लाभ होता है। चौलाई भाजी में औषधीय गुणों का भरमार है - 

1. खांसी के लिए लाभदायक 

2. पेट की गर्मी को शांत करती है। 

3. शुद्ध खून बनाती है और प्यास को रोकती है। 

4. शरीर की शिथिलता एवं कमजोरी को दूर करती है। 

5. प्रतिदिन चौलाई की सब्जी खाने से पथरी गलकर निकल जाती है। 

6. चौलाई सब्जी भूख को बढ़ाती है। 

7. एमिनो एसिड और प्रोटीन का अच्छा श्रोत है। 

8. ग्लूटेन फ्री डाइट के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता। 

9. ब्लड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। 

10. इसमें जिंक की मात्रा पाई जाती है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ( इम्यून सिस्टम ) को बढ़ाती है। 

कोरोना जैसे महामारी से निपटने में ऐसे ब्यक्ति जिसकी इम्युनिटी पावर अधिक होती है वे कोरोना से आसानी से हरा सकते है। चुस्त , दुरुस्त और दंदरुस्त व्यक्तियों से बीमारी कोसों दूर रहती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने खान - पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कोरोना जैसे गंभीर बीमारी से निपटने के लिए हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना काफी जरुरी है। चौलाई भाजी के नियमित सेवन से हमारे शरीर की इम्यून सिस्टम को काफी मजबूत किया जा सकता है। अतः अपने आहार में हमें चौलाई भाजी को अवश्य शामिल करनी चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments