पदोन्नति अपडेट - प्रधान पाठक प्रा. / मिडिल , उच्च वर्ग शिक्षक की व्याख्याता एवं प्राचार्य के पदों में होगी पदोन्नति , लोक शिक्षण संचालनालय से आदेश जारी CG Education Department Promotion List 2021
a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पूर्व में जारी आदेशानुसार मार्च, अप्रैल 2021 तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण हो जाना था। लेकिन कोरोना वायरस के चलते एवं विभागीय अधिकारियों के द्वारा रूचि नहीं लेने के कारण पदोन्नति प्रक्रिया अधर में लटका हुआ है। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा एक बार पुनः लोक शिक्षण संभागीय कार्यालय को पत्र प्रेषित कर जानकारी भेजने आदेश जारी किए है।, ताकि पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूर्ण की जा सके।
विभाग द्वारा जारी आदेश नीचे डाउनलोड करें -
डीपीआई द्वारा जारी आदेश यहाँ देखें।
संभागवार तिथि निर्धारित - लोक शिक्षण संचालनालय ने पदोन्नति के सम्बन्ध में चाही गई सभी जानकारी जैसे - गोपनीय चरित्रावली एवं चल अचल संपत्ति की जानकारी को हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में जमा करने के लिए संभागवार तिथि निर्धारित कर दी है। उक्त तिथि में संभागीय कार्यालय को लिपिक के माध्यम से जानकारी भेजवाना अनिवार्य होगा -
रायपुर - 24 मई 2021
बिलासपुर - 25 मई 2021
दुर्ग - 27 मई 2021
बस्तर - 28 मई 2021
सरगुजा - 29 मई 2021
एलबी संवर्ग के शिक्षकों में निराशा - पदोन्नति प्रक्रिया से एलबी संवर्ग के शिक्षकों को बाहर करने से उनमे निराशा का माहौल है। उनका मानना है की 20 - 22 सालों से शिक्षा विभाग का कार्य करते आ रहे है और वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन होने के बावजूद शासन , प्रशासन द्वारा भेदभाव करना समझ से परे है। शिक्षा विभाग के अधिकारीयों के अनुसार एलबी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति 01 जुलाई 2023 से प्रारम्भ हो जाएगी वही 01 जुलाई 2028 को क्रमोन्नति का लाभ मिलने लगेगा।
अन्य प्रमुख जानकारी -
0 Comments