शमशान में लगी कतार , कोरोना का कहर , 53 लोगो की एक साथ मौत CG Corona Breaking Latest Update 2021

अस्पताल ठसाठस ,  एक दिन में मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 9921 वही 53 लोगो की हुई मौत  CG Corona Breaking Latest Update 2021 

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ में कोरोना दिन - ब - दिन कहर बरपा रहा है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन में आज 53 लोगो की जान गई वही अकेले रायपुर से 26 मौते हुई है। संक्रमितों का आंकड़ा रोज नए रिकार्ड की ओर बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 9921 कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई है। कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 

शमशान में लगने लगी कतार - कोरोना ने प्रदेश में ऐसा कहर बरपाया है कि अब शमशान में लाशों को जलाने के लिए कतार लगानी पड़ रही है। एक साथ कई मरीजों की जान जाने से यह नौबत आई है। अकेले रायपुर में पिछले 24 घंटे में 26 लोगो की जान गई है। वही प्रदेश में कुल 53 लोगों ने आज कोरोना संक्रमण से दम तोडा है। 

अस्पताल ठसाठस , जाँच केन्द्रो में लगी कतार - प्रदेश में लगातार बेलगाम कोरोना संक्रमण से मरीजों की संख्या में बेतहासा वृद्धि हुई है, जिससे अस्पतालों के बिस्तर फूल होते जा रहे है। कई अस्पताल कोरोना मरीजों से ठसाठस भर गए है। वही कोरोना के लक्षण या सर्दी बुखार के कारण जाँच कराने वाले मरीजों की संख्या लगातर बढ़ रही है और जाँच केंद्रों में लम्बी कतार देखने को मिल रही है। 

संक्रमण से प्रभावित प्रमुख जिले - कोरोना ने तो पुरे प्रदेश को नहीं छोड़ा है फिर भी प्रदेश में 4 - 5 जिले बहुत ज्यादा प्रभावित हो चुके है। पिछले 24 घंटे में इस जिलों  देखिये - 

     रायपुर  - संक्रमित 2821 , मौत 26 

     दुर्ग - संक्रमित 1838 , मौत 09 

     राजनांदगाव - संक्रमित 940 , मौत 03 

     बिलासपुर - संक्रमित 545 , मौत 01 

     महासमुंद - संक्रमित 468 , मौत - 00 

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कुल 9921 संक्रमित और मौत 53 हुई। 

संक्रमण में छत्तीसगढ़ दूसरा नंबर - 

1. संक्रमण के मामले में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। 

2. रायपुर , दुर्ग, राजनांदगाव जिले में ज्यादा संकट। 

3. सरकारी कार्यालयों में भी बढ़ी कोरोना की दहशत। 

4. विधान सभा सचिवालय एवं श्रमायुक्त कार्यालय बंद। 

5. प्रदेश में कई स्थानों  वाले भी  संक्रमित। 

6. बिलासपुर में बढ़ा 2 घंटे का एक्स्ट्रा नाइट कर्फ्यू। 

निवेदन - प्रदेश के सभी नागरिकों को हम अपने पोर्टल a2zkhabri.com के माध्यम से निवेदन करते है की शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का शतप्रतिशत पालन करें। बेवजह घर से न निकले। अति आवश्यक होने पर मास्क और सेनेटाइजर  के साथ बाहर जाएँ। शारीरिक दुरी का पालन करें। देश साहित प्रदेश को कोरोना संकट से उबारने में शासन प्रशासन की मदद करें - धन्यवाद। 

Post a Comment

0 Comments