आईपीएल - 14 का आगाज आज से IPL - 14 Starts Today , IPL Time Table 2021

आईपीएल का धूमधड़ाका आज से , मुंबई और बेंगलुरु का भिड़ंत आज Indian Peamier League IPL - 14 Match 2021 

a2zkhabri.com नई दिल्ली - भारत में कोरोना वायरस के चरम के बीच आईपीएल के 14 वें सत्र का आगाज चेन्नई में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के साथ शुरू होगी। मुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे है वही बेंगलुरु टीम की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में होगी। 

विराट कोहली की टीम अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है वही मुंबई की निगाहें छठे खिताब पर होगी। मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया है। गौरतलब है की पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते आईपीएल के सभी मैच सऊदी अरब में हुई थी। इस बार यह फिर से भारत लौटा है। 

8 टीम लेगी हिस्सा - आईपीएल के चौदहवें संस्करण में इस बार भी आठ टीम ही हिस्सा ले रही है। टीमों के नाम और कप्तानों की सूचि नीचे देखें - 

1. मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा 

2. राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन 

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली 

4 . सनराइजर्स हैदराबाद - डेविड वार्नर 

5. चेन्नई सुपर किंग्स - एमएस धोनी 

6. दिल्ली कैपिटल्स - रिषभ पंत 

7. पंजाब किंग्स - केएल राहुल 

8. कोलकाता नाइटराइडर्स - इयोन मॉर्गन 

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज - 

क्रिस गेल - 349 

डिविलियर्स - 235 

एमएस धोनी - 216 

रोहित शर्मा - 213 

विराट कोहली - 201 

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज - 

क्रिस गेल - 6 

विराट कोहली - 5 

डेविड वार्नर - 4 

शेन वाटसन - 4

डिविलियर्स - 3 

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज - 

विराट कोहली - 5878 

सुरेश रैना - 5368 

डेविड वार्नर - 5254 

रोहित शर्मा - 5230 

शिखर धवन - 5197 

कोहली की नजर पहले ख़िताब पर - भारतीय टीम के कप्तान और बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली की नजर इस बार पहले खिताब पर होगी। बेंगलुरु ने इस बार ग्लेन मैक्सवेल के लिए भारी भरकम राशि खर्च कर अपनी टीम में लिया है। मुंबई के मुकाबले बेंगलुरु की टीम काम संतुलित नजर आ रही है। विराट कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा राण बनाने वाले बल्लेबाज है उसके बावजूद टीम को अभी तक कोई ख़िताब नहीं दिला पाए है। 

विरासत बरक़रार रखेंगे रोहित शर्मा - इस रोहित शर्मा आईपीएल ख़िताब की सिक्सर लगने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। अभी तक सबसे ज्यादा 5 बार मुंबई टीम ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया है। वही इस बार छठी ख़िताब पर नजर होगी। मुंबई की टीम सबसे ज्यादा संतुलित टीम है। यही वजह है की इस टीम ने 5 बार ख़िताब अपने नाम किये है। 

Post a Comment

0 Comments