14580 पदों में शिक्षक भर्ती, क्रमोन्नति , समयमान वेतनमान, वरिष्ठता सूचि सहित अन्य बिंदुओं पर विभागीय बैठक हेतु लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश किया जारी Review Meeting Will Be Held On 14580 Points Including Teacher Recruitment , Promotion And Other Points

  नियमित शिक्षक भर्ती, पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान , संविलियन से बचे शेष शिक्षाकर्मियों , वरिष्ठता सूचि सहित अन्य बिंदुओं पर संभाग वार बैठक हेतु आदेश जारी Review Meeting Will Be Held On 14580 Points Including Teacher Recruitment , Promotion And Other Points 


a2zkhabri.com रायपुर - लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा समस्त लोक शिक्षण शिक्षा संभाग एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारीयों को आदेश जारी किये गए है। जारी आदेश अनुसार संभाग स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी। विभागीय समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से 14580 पदों में नियमित शिक्षक भर्ती, क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान, पदोन्नति वरिष्ठता सूचि , संविलियन से वंचित शिक्षाकर्मियों की जानकारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर लोक शिक्षण संचालनालय में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया है। 

अन्य प्रमुख खबर  अवश्य देखें - 

प्रदेश में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल , नया सत्र 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल। 

1 जुलाई 2020 से ही सभी कर्मचारियों को मिलेगी वार्षिक वृद्धि एवं एरियस राशि का होगा जनवरी में भुगतान - आदेश जारी। 

14580 पदों में शिक्षक भर्ती जल्द पदस्थापना होने की उम्मीद - रेगुलर शिक्षकों के पदों में चयनित अभ्यर्थी लम्बे  पदस्थापना की मांग कर रहे है। बहुत समय बाद इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक का आयोजन हो रहा है। चयनित अभ्यर्थियों का ध्यान अब इस बैठक की और है , क्या इस बैठक के बाद शिक्षकों की पदस्थापना  की जाएगी। वही प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों की मांग क्रमोन्नति, पदोन्नति, समयमान वेतनमान सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा किया जायेगा। 

संभाग वार समीक्षा बैठक तिथि - 

       बिलासपुर संभाग - 12 जनवरी 2021 

       दुर्ग शिक्षा संभाग - 13 जनवरी 2021 

       बस्तर संभाग - 14 जनवरी 2021 

       रायपुर - 15 जनवरी 2021 

       सरगुजा संभाग - 18 जनवरी 2021 

विभागीय समीक्षा बैठक हेतु एजेंडा - 

       1. 14580 पदों पर नियमित शिक्षक सीधी भर्ती। 

       2. सीजी स्कूल पोर्टल पर शिक्षकों की डाटा सत्यापन। 

       3. क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान की जानकारी। 

       4. पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत विद्यार्थियों की असेसमेंट की जानकारी। 

       5. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक की भर्ती तथा नए प्रस्तावित स्कूलों की नक्शा एवं प्राक्कलन। 

       6. संविलियन से बचे शिक्षाकर्मियों के नाम, नियुक्ति दिनांक, पदस्थ शाला , संविलियन नहीं होने के कारन सहित अन्य जानकारी। 

       7. अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरण की नाम वार जानकारी। 

       8. न्यायालयीन प्रकरण , लोक अदालत, लंबित पेंशन आदि पर चर्चा। 

       9. शिक्षकों की वरिष्ठ सूचि के सन्दर्भ में चर्चा व् जानकारी। 

Post a Comment

0 Comments