Whatsapp चलाने के अब देने पड़ेंगे पैसे , कंपनी ने दी जानकारी Now You Have To Pay Money To Run Whatsapp

 दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाले मैसेंजिंग एप्प व्हाट्सएप्प चलाने पर अब देने होंगे पैसे Now You Have To Pay Money To Run Whatsapp 


a2zkhabri.com नई दिल्ली - विश्व के सबसे मशहूर और सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाले मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सएप्प चलाने पर अब शुल्क भुगतान करना होगा। कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी दी गयी है। देश भर में इस एप को उपयोग करने वाले की संख्या कई करोड़ है। ब्लॉग में दिए गए जानकारी अनुसार Whatsapp Business यूजर्स को पैसे देने पड़ेंगे। 

इसे भी अवश्य देखें - 10 वीं, 12 परीक्षा समय सारिणी जारी। 

देश विदेश में नार्मल व्हाट्सएप्प Whatsapp के साथ - साथ व्हाट्सएप्प बिज़नेस Whatsapp Business के यूजर की संख्या करोड़ो में है। इस एप्प का उपयोग डबल व्हाट्सएप्प चलाने के साथ - साथ बिजिनेस पर्पस के तहत करते है। Whatsapp Business इस्तेमाल करने वाले यूजर को जल्द ही इसकी कुछ सर्विसेज के लिए पेमेंट देना पड़ सकता है। 

इसे भी अवश्य देखें - बोर्ड परीक्षा में जुड़ेंगे असाइनमेंट के अंक। 

Whatsapp Business ने pay to message ऑप्शन की घोषणा की है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हम अपने बिजिनेस उपभोक्ताओं को कुछ सेवाओं के लिए चार्ज करेंगे। कंपनी ने अभी साफ नहीं किया है कि किस तरह के सर्विस हेतु कितना चार्ज देना होगा। 

व्हाट्सएप्प बिजिनेस यूजर्स से पेमेंट चार्ज करके एप्प अपना व्यापार भी तैयार कर रहा है। लेकिन कंपनी फ्री एंड - टू - एंड एन्क्रिप्टेड टेक्स्ट वीडियो और वाइस कॉलिंग की सुविधा अपने यूजर्स को देती रहेगी बताया जा रहा है कि कंपनी ने नार्मल व्हाट्सएप्प यूजर्स के लिए इस तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन सम्भावना है की बहुत जल्द एप्प में विज्ञापन देखने को मिलेंगे। 

इसे भी पढ़ें - 2021 सार्वजनिक अवकाश सूचि शासन ने की जारी। 

प्रमुख बातें - 

1. whatsapp ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में घोषणा की है कि अब उनके बिजिनेस यूजर को एप्प के इस्तेमाल हेतु पैसे देने होंगे। 

2. कंपनी ने फिलहाल अभी शुल्क विवरण सम्बंधित जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया है। 

3. नार्मल व्हाट्सएप्प यूजर को किसी भी प्रकार के शुल्क भुगतान नहीं करने पड़ेंगे। 

4. देश में करोड़ो लोग व्हाट्सएप्प बिजिनेस का करते है उपयोग। 

Post a Comment

0 Comments