लड़कियों के शादी की न्यूनतम उम्र में बदलाव की तैयारी - नरेंद्र मोदी There Will Be Change In The Minimum Age Of Marriege Of Girls
इसे भी देखें - छत्तीसगढ़ प्रधान मंत्री आवास योजना लाभार्थी नई लिस्ट डाउनलोड यहाँ करें।
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले छः साल के दौरान उनकी सरकार के द्वारा किये गए प्रयास के चलते देश में पहली बार शिक्षा में लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात लड़कों से ज्यादा हो गया है। प्रधान मंत्री खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ ) की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर 75 रु. का स्मारक सिक्का जारी करने के बाद वीडियो कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे।
इसे भी देखें - शिक्षाकर्मियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, हाई कोर्ट से नोटिस जारी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा बेटियों के लिए शादी की आदर्श उम्र क्या होनी चाहिए इस पर विचार विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा समिति की रिपोर्ट और इस बारे में सरकार के फैसले के बारे में जानने के लिए उन्हें देश भर से महिलाओं पत्र मिल रहे है। गौरतलब है कि वर्तमान में लड़कों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष एवं लड़कियों के शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है।
इसे भी पढ़ें - सभी शिक्षकों को दीक्षा एप्प पर करना होगा ऑनलाइन प्रशिक्षण , आदेश जारी।
कांफ्रेंस के दौरान कही गयी प्रमुख बातें - प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एफएओ की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर 75 रु. के सिक्के जारी करने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सम्बोधित करते हुए निम्न महत्वपूर्ण बातों को अपने वक्तब्य के माध्यम से रखे -
1. लड़कियों के शादी की न्यूनतम उम्र में होगी बदलाव।
2. लड़कियों की शादी की आदर्श उम्र का होगा निर्धारण।
3. वर्तमान में शादी के लिए लड़कों की उम्र 21 एवं लड़कियों की उम्र 18 वर्ष निर्धारित है।
4. पिछले छः साल में स्कूलों में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या में वृद्धि।
अन्य प्रमुख जानकारियां -
0 Comments