A Snake Entered The Womens Mouth While Sleeping अजीबो गरीब मामला - 4 फ़ीट लम्बा सांप सोते वक्त महिला के मुंह में घुसा
आप सबको पता ही होगा कि सांप का नाम सुनते ही हाँथ पैर में सिहरन पैदा हो जाता है। सांप चाहे विषैला हो या विषहीन हम सब उनसे बहुत डरते है। जैसा की हम अचानक से सांप देखते है तो घबरा जाते है। लेकिन उनका क्या हुआ होगा जिनके मुंह में 4 फ़ीट लम्बा सांप घुस जाये। जानिए इस अजीबो गरीब मामले के बारे में यहाँ।
दरअसल यह अजीबो गरीब मामला रूस से सामने आया है , जिसमे एक महिला के मुंह में सांप घुस गया। दागिस्तान की रहने वाली महिला अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान महिला के मुंह में करीब 4 फ़ीट लम्बा सांप घुस गया। महिला को परेशानी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया।
इसे भी पढ़ें - आधार कार्ड में त्रुटि सुधार घर बैठे आसानी से करें।
उक्त महिला को अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने एक ट्यूब के जरिये उनके मुंह से 4 फ़ीट लम्बे सांप को निकाला गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे डॉक्टर महिला के मुंह से सांप निकालते दिख रहे है। डाक्टरों ने बड़ी मशक्कत कर महिला के मुंह में एक ट्यूब डाला गया जिसके मदद से सांप को खींचकर बाहर निकाला जा सका।
इसे भी देखें- प्रधान मंत्री आवास योजना नयी लिस्ट जारी।
सांप निकालते हुए डॉक्टर भी बहुत घबराये, डरे हुए थे। सांप जैसे ही बाहर आया सांप को एक टब में रखा गया। महिला के मुंह में घुसने वाला सांप जिन्दा बाहर आया या मर गया था इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं है। उक्त सांप को देखकर महिला एकदम घबरा गयी थी।
इसे भी देखें- मोबाइल के ज्यादा उपयोग से बच्चों में बढ़ गए ब्रेन ट्यूमर के मामले।
डाक्टरों ने दिया सलाह - आम तौर पर ऐसी घटना बहुत कम होती है लेकिन बहुत से लोग बाहर खुली जगह पर सो जाते है जो खतरनाक साबित हो सकता है। यदि आप मज़बूरी में सो रहे है तो अलग बात है लेकिन यदि आप साधन संपन्न है तो खुले में या घर के बाहर कभी भी नहीं सोने चाहिए। सोते समय बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ।
0 Comments