टिकटॉक समेत चीन के 59 एप पर रोक देखिये पूरी सूचि यहाँ 59 Chinese App Banned Including Tiktok

टिकटॉक समेत 59 चीनी एप के उपयोग पर भारत सरकार ने लगायी प्रतिबन्ध 59 Chinese App Banned Including Tiktok 

59 Chinese App Banned Including Tiktok नई दिल्ली- पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी तनातनी के बीच सरकार ने चीन के खिलाफ सख्त कदम उठाने की कार्यवाई शुरू कर दी है। सोमवार को आईटी एवं इलेक्ट्रानिक मंत्रालय ने शिकंजा कसते हुए भारत में प्रचलित चीन के 59 एप पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। 


प्रतिबंधित एप में प्रमुख रूप से टिकटॉक, हेलो, वीचैट, यूसी ब्राउसर, शेयर इट, जेंडर समेत विभिन्न प्रचलित एप शामिल है। इसके साथ ही चीन से आयत होने वाले सामान पर लगाम कसने की तैयारी पर मंथन चर्चा होने लगी है। औद्योगिक संगठनों से रायशुमारी शुरू हो रही है और रोक लगाने पर ठोस रणनीति बनाई जा रही है। 

चीनी एप पर जासूसी की आशंका - चीन के एप को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जासूसी की आशंका जताई जाती रही है। सोमवार को सरकार ने इसी मापदंड पर फैसला लिया है। चीन के ये 59 एप्प भारत की सम्प्रभुता, अखंडता एवं सुरक्षा को लेकर पूर्वाग्रह रखते थे। जिस कारण से सरकार ने आईटी एक्ट के 69 ए सेक्शन/धारा के तहत इन 59 चीनी एप पर प्रतिबन्ध लगाने का फैसला लिया है। 

सरकार को मिल रही थी शिकायत - भारत सरकार को इन एप का कई शिकायते भी मिल रही थी। प्राप्त जानकारी अनुसार ए एप्प एंड्राइड एवं आईओएस प्लैटफॉर्म से डाटा चोरी करने में सक्षम है। जिससे देश की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। 
भारत सरकार ने साइबर क्राइम पर नजर रखने वाले सेंटर एवं गृह मंत्रालय की तरफ से भी इन एप पर प्रतिबन्ध की शिफारिश की गयी थी। भारत में टिकटॉक के लाखों फ़ॉलोअर्स है। सरकार के इस फैसले से भारत में निर्मित एप्प को आगे आने का मौका मिलेगा वही चीन को तगड़ा छटका मिलेगा। 

चीन से आयातित सामान पर प्रतिबन्ध की तैयारी - चीन को आर्थिक मोर्चे पर गहरी चोट करने के उद्देश्य से चीन से आने वाले सामानों की प्रतिबन्ध हेतु मंथन बैठके चालू हो चुकी है। औद्योगिक संगठनों एवं अन्य मैन्युफेक्चरिंग एसोशिएशन व निर्यातकों की राय मांगी गयी है। प्रतिबन्ध होने पर उनके विकल्प पर प्रमुख रूप से विचार चल रहा है। 

पीएचडी चैंबर के टेलिकॉम कंपनी के चेयरमेन संदीप अग्रवाल के मुताबिक सरकार को साहसिक फैसला करना होगा भले ही कुछ दिनों के लिए हमें मंहगा सामन खरीदना पड़े। सभी क्षेत्रो में भारतीय कंपनी को ट्रायल ऑर्डर देने की शुरुआत होनी चाहिए। इससे धीरे धीरे भारतीत टेलिकॉम कंपनी चीनी कंपनी का मुकाबला करने लगेगी। 

निम्न प्रमुख एप पर लगी प्रतिबन्ध- चीन के जिन 59 एप पर रोक लगी है उनमे प्रमुख रूप से - टिकटॉक, यूसी ब्राउसर, पैरालेल, क्लब फैक्टरी, शेयर इट, कवाई, बाइडू मैप, शीन, क्लैश ऑफ़ किंग, डीयू बैटरी सेवर,हेलो, लाइकी, यु कैन, मेकअप, माई कम्युनिटी, यूसी न्यूज़, वीवो, वीमैट, विगो वीडियो, स्वीट सेल्फी जैसे चर्चित एप शामिल है। 

बैन चीनी एप की पूरी सूचि देखें- 

1. TikTok

2. Shareit

3. Kwai

4. UC Browser

5. Baidu map

6. Shein

7. Clash of Kings

8. DU battery saver

9. Helo

10. Likee

11. YouCam makeup

12. Mi Community

13. CM Browers

14. Virus Cleaner

15. APUS Browser

16. ROMWE

17. Club Factory

18. Newsdog

19. Beutry Plus

20. WeChat

21. UC News

22. QQ Mail

23. Weibo

24. Xender

25. QQ Music

26. QQ Newsfeed

27. Bigo Live

28. SelfieCity

29. Mail Master

30. Parallel Space 

31. Mi Video Call – Xiaomi

32. WeSync

33. ES File Explorer

34. Viva Video – QU Video Inc

35. Meitu

36. Vigo Video

37. New Video Status

38. DU Recorder

39. Vault- Hide

40. Cache Cleaner DU App studio

41. DU Cleaner

42. DU Browser

43. Hago Play With New Friends

44. Cam Scanner

45. Clean Master – Cheetah Mobile

46. Wonder Camera

47. Photo Wonder

48. QQ Player

49. We Meet

50. Sweet Selfie

51. Baidu Translate

52. Vmate

53. QQ International

54. QQ Security Center

55. QQ Launcher

56. U Video

57. V fly Status Video

58. Mobile Legends

59. DU Privacy

Post a Comment

0 Comments