नई दिल्ली - भारत एवं चीन के बीच LAC (लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल) पर तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रिय मिडिया में आ रही ख़बरों के मुताबिक आज भारतीय एवं चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुयी जिसमे तीन भारतीय जवान शहीद हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार भारत एवं चीन बार्डर की गलवन घाटी पर उक्त हिंसक झड़प हुई है। जिसमे एक भारतीय अफसर एवं दो जवान शहीद हो चुके है।
5 चीनी सैनिको की मरने की खबर - गलवन घाटी में जहाँ भारत ने अपने 3 जांबाज खो दिए वही 5 चीनी सैनिकों की मरने की खबर आ रही है। चीन सरकार का मुख पत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने 5 चीनी सैनिकों की मरने की खबर दी है। हालांकि अभी इसकी किसी स्वतंत्र एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। भारत एवं चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प तब हुयी जब दोनों ओर के शीर्ष अधिकारी मामले को सुलझाने हेतु विभिन्न दौर के बैठक कर रहे है।
भारतीय सेना द्वारा जारी किये गए आधिकारिक बयान में कहा गया है की गलवन घाटी पर सोमवार की रात को डी-एसकेलेशन प्रक्रिया के बीच हिंसक झड़प हुयी है। जिसमे 3 भारतीय जवान जिसमे एक अफसर भी शामिल है शहीद हो गए। चीन के साथ सीमा पर हुई यह घटना बेहद ही गंभीर है क्योंकि इससे दोनों देश के बीच तनाव पैदा होगा जो आने वाले समय के लिए ठीक नहीं होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों देश के वरिष्ठ अफसर उक्त मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे है।
भारत एवं चीन के बीच मई माह के शुरुआत से ही भारी तनाव बना हुआ है हालांकि तनाव दूर करने के विभिन्न प्रयास जारी है। चीनी सैनिक लद्दाख में भारतीय सीमा में घुस गयी थी और गलवन घाटी, पेंगोंग झील के पास लगभग 5000 चीनी सैनिक इकठ्ठा हो चुके थे। चीन अपनी सैनिक के साथ-साथ युद्ध सामग्री भी इकठ्ठा करने लग गया था।
उक्त मामले के सामने आने के बाद देश के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह ने तीनो सेना के शीर्ष अधिकारीयों से मीटिंग कर स्थिति का जायजा लेते रहे।
0 Comments