आईपीएल मैच के शौक़ीन लोगों के लिए खुश खबरी अक्टूबर-नवम्बर में आईपीएल कराने की तैयारी IPLT -20 Indian Premier Leage 2020

आईपीएल मैच के शौक़ीन लोगों के लिए खुश खबरी अक्टूबर-नवम्बर में आईपीएल कराने की तैयारी IPLT -20 Indian Premier Leage 2020

IPL Full Form In Hindi, History Off IPL , IPLT-20 IPL Winner Team 2008 To 2019, Orange Cap,Purple Cap Winner Player 2008 To 2019

IPLT -20 Cricket 2020- यदि आप क्रिकेट के शौक़ीन है तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है,क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीई ) इस साल अक्टूबर-नवम्बर में आईपीएल मैच कराने की तैयारी कर रही है। ICC T-20 क्रिकेट विश्व कप इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर को होना है। लेकिन कोरोना के संक्रमण को देखते हुए ये अगले साल कराने की तैयारी चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्टूबर-नवम्बर में बीसीसीआई ICC T-20 मैच के स्थगित होने पर आईपीएल मैच कराने की तैयारी कर रही है। अंशुमान गायकवाड़ एपेक्स कॉउंसिल सदस्य ने बताया की मैच कराने की तैयारी तो चल रही है पर कोरोना वायरस समाप्त हो जायेगा या नियंत्रण में हो जायेगा तभी संभव हो पायेगा। 



बगैर दर्शक मैच कराने की सम्भावना- कोरोना वायरस के कारण बगैर दर्शक के खाली मैदान में भी आईपीएल कराने की योजना है। लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। क्रिकेटर खाली मैदान में खेलने के आदि नहीं है यदि बगैर दर्शक के मैच कराया जायेगा तो अखिलाड़ियों को अनुकल बनने में समय  लग सकता है। 

यदि आप क्रिकेट के शौक़ीन है तो आईपीएल क्रिकेट मैच से सम्बंधित विभिन्न जानकारी आपको अवश्य पता होनी चाहिए। आप नीचे दिए विषय सूचि अनुसार जानकारी प्राप्त कर समान्य ज्ञान में वृद्धि कर सकते है।

विषय सूचि -
1. आईपीएल क्या है
2. आईपीएल की स्थापना किसने की
3. आईपीएल का इतिहास
4. 2008 से 2019 तक आईपीएल ख़िताब जितने वाले टीम की सूचि
5. IPL का फूल फॉर्म हिंदी,अंग्रेजी में
6. IPL में भाग लेने वाले टीम के नाम
7. सबसे ज्यादा बार विजयी एवं उप विजेता टीम
8. अरेंज कैप एवं पर्पल कैप विजेता खिलाड़ी

1. आईपीएल क्या है - आईपीएल को क्रिकेट का महाकुम्भ कहा जाता है। महाकुम्भ कहा जाना भी सार्थक है क्योंकि जब आईपीएल टूर्नामेंट चलती है तो पुरे विश्व की निगाहे इस प्रतियोगिता पर टिकी रहती है। आईपीएल में भारतीय खिलाडियों के साथ-साथ अन्य विदेशी खिलाडी भी इस टूर्नामैंट में भाग लेती है।भारतीय और विदेशी खिलाडियों की मिली जुली 8 से 10 टीम बनाया जाता है। उक्त टीमों के खिलाडयों को टीम के मालिक द्वारा बोली लगाकर ख़रीदा जाता है।

2. आईपीएल की स्थापना किसने की - आईपीएल की स्थापना का श्रेय ललित मोदी को जाता है। जब 2007 में आईपीएल की परिकल्पना किया गया तो उस समय ललित मोदी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष थे ,और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। जब आईपीएल का गठन हुआ तो ललित मोदी अध्यक्ष /कमिश्नर चुना गया था। 2008 में BCCI को सबसे उन्नतशील बनाने के लिए उन्हें द बिजनेस स्टैण्डर्ड अवार्ड भी प्रदान किये गए थे।

3. आईपीएल का इतिहास - इंडियन प्रेमियर लीग आईपीएल की स्थापन भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के द्वारा सन 2007 में किया गया था। इस संगठन के मेन सूत्रधार श्री ललित मोदी को माना जाता है। ललित मोदी को ही पहले साल 2008 में इस समिति के अध्यक्ष/कमिश्नर बनाया गया था। इस संगठन के बनने के बाद अगले साल 2008 में इसका आयोजन किया गया था। इंडियन प्रेमियर लीग के मैच को प्रतिवर्ष अप्रैल से मई में आयोजित किया जाता है। आईपीएल के मैचों को भारत के प्रमुख शहरों में करवाया जाता है। उक्त मैचों के दौरान खिलाडियों एवं दर्शकों के जबरदस्त उत्साह देखने को मिलती है।

4. 2008 से 2019 तक आईपीएल ख़िताब जितने वाले टीम की सूचि - 2008 से लेकर 2019 तक के फ़ाइनल मैचों पर फतह हासिल करने वाली टीम की सूचि वर्षवार निम्न है-

2008 विजेता टीम -  राजिस्थान रॉयल ,उपविजेता टीम - चेन्नई सुपर किंग

2009  विजेता टीम -  डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ,उपविजेता टीम - रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर

2010  विजेता टीम - चेन्नई सुपर किंग,उपविजेता टीम - मुंबई इंडियंस

2011  विजेता टीम - चेन्नई सुपर किंग, उपविजेता टीम - रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर

2012  विजेता टीम - कोलकाता नाईट राइडर्स, उपविजेता टीम -चेन्नई सुपर किंग

2013  विजेता टीम -   मुंबई इंडियंस  उपविजेता टीम - चेन्नई सुपर किंग

2014  विजेता टीम - कोलकाता नाईट राइडर्स, उपविजेता टीम - किंग्स इलेवन पंजाब

2015  विजेता टीम -  मुंबई इंडियंस ,उपविजेता टीम - चेन्नई सुपर किंग

2016  विजेता टीम -  सन राइजर्स हैदराबाद ,उपविजेता टीम - रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर

2017  विजेता टीम -  मुंबई इंडियंस ,उपविजेता टीम - राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स

2018  विजेता टीम - चेन्नई सुपर किंग, उपविजेता टीम - सन राइजर्स हैदराबाद

2019  विजेता टीम - मुंबई इंडियंस  उपविजेता टीम - चेन्नई सुपर किंग

5. IPL का फूल फॉर्म हिंदी,अंग्रेजी में - बहुत से लोग इंटरनेट पर ipl full form in hindi आईपीएल का फुल फॉर्म हिंदी एवं अंग्रेजी में सर्च करते रहते है। अतः हम अपने पाठकों के लिए आईपीएल का फुल फॉर्म अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों में लेकरआये है।

 IPLफुल फॉर्म अंग्रेजी में - INDIAN PREMIER LEAGE  इंडियन प्रीमियरलीग

IPL फूल फॉर्म हिंदी में - भारतीय प्रधान संघ

6. IPL में भाग लेने वाले टीम के नाम - सन 2008 से लेकर 2019 तक कुल 11 बार आईपीएल का आयोजन हुआ है। आईपीएल के शुरूआती साल में सबसे अधिक 13 टीमों ने भाग लिया था। लेकिन मौजूदा दौर में अभी सिर्फ 8 टीम ही भाग लेती है। 

       राजस्थान रायल्स

       किंग्स इलेवन पंजाब

       दिल्ली कैपिटल्स

       मुंबई इंडियंस

       चेन्नई सुपर किंग

       कोलकाता नाईट राइडर्स

       रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर

       सन राइजर्स हैदराबाद

7. सबसे ज्यादा बार विजयी एवं उप विजेता टीम - आईपीएल के इतिहास में अभी तक 11 बार महामुकाबला का टूर्नामेंट हो चूका है। जिसमे से सबसे अधिक बार मुंबई इंडियंस ने कप पर कब्ज़ा जमाया है। उप विजेता के कप पर सबसे ज्यादा बार चेन्नई सुपर किंग ने कब्ज़ा जमाया है। अभी तक मुंबई इंडियंस ने 4 बार 2013,2015,2017,2019),चेन्नई सुपर किंग ने 03 बार(2010,2011,2018),कोलकाता नाईट 02 बार(2012,2014),सनराइजर्स हैदराबाद 01 बार(2016),डेक्कन चार्जर्स 01 बार(2009 ),राजस्थान रायल्स 01 बार (2008)

8. अरेंज कैप एवं पर्पल कैप विजेता खिलाड़ी- आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समेन को ऑरेंज कैप एवं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दिया जाता है।

ऑरेंज कैप विंनर खिलाड़ी एवं रन- 

2008 शान मार्श 616 रन - ऑस्ट्रेलिया

2009 मैथ्यू हेडन 572 रन - ऑस्ट्रेलिया

2010 सचिन तेंदुलकर 618 रन - भारत

2011 क्रिस गेल 608 रन - वेस्टइंडीज

2012 क्रिस गेल 733 रन - वेस्ट इंडीज

2013 माइक हसी 733 - ऑस्ट्रेलिया

2014 रॉबिन उथप्पा 660 भारत

2015 डेविड वार्नर 562 -ऑस्ट्रेलिया

2016 विराट कोहली 973 रन - भारत

2017 डेविड वार्नर 641 रन -ऑस्ट्रेलिया

2018 केन विलियम्सन 732 रन - न्यूजीलैंड

2019 डेविड वार्नर 692 रन - ऑस्ट्रेलिया

पर्पल कैप विंनर खिलाडी एवं विकेट 

2008 सोहेल तनवीर 22 विकेट पकिस्तान 

2009 आर पी सिंह 23 विकेट - भारत 

2010 प्रज्ञान ओझा 21 विकेट - भारत 

2011 लसिथ मलिंगा 28 विकेट श्रीलंका 

2012 मोर्ने मोर्कल 25 विकेट - दक्षिण अफ्रीका 

2013 ड्वेन ब्राओ 32 विकेट - वेस्ट इंडीज 

 2014 मोहित शर्मा 23 विकेट - भारत 

2015 ड्वेन ब्राओ 26 विकेट - वेस्ट इंडीज 

2016 भुनेश्वर कुमार 23 विकेट - भारत 

2017 भुनेश्वर कुमार  26 विकेट - भारत 

2018 एंड्रू टाई 24 विकेट - ऑस्ट्रेलिया 

 2019 इमरान ताहिर 26 विकेट दक्षिण अफ्रीका 

Post a Comment

0 Comments