सहायक शिक्षकों की घेराबंदी ,, राजधानी पहुंचने से रोकने हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी Officers engaged in siege to stop assistant teachers from reaching the capital

वेतन विसंगति के मुद्दे पर सहायक शिक्षकों का बड़ा आंदोलन ,, राजधानी पहुंचने से रोकने अधिकारियों की लगी ड्यूटी Big movement of assistant teachers on the issue of salary discrepancy, Duty of officers to stop them from reaching the capita

a2zkhabri.com रायपुर - राज्य में सहायक शिक्षक एक बार फिर वेतन विसंगति के मुद्दे पर राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश भर से सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठक 04 जनवरी को विधानसभा घेराव करने के लिए निकलेंगे। सहायक शिक्षकों एवं प्रधान पाठकों को राजधानी रायपुर पहुंचने से पहले ही जिला में ही अथवा राजधानी के पहले रोकने की तैयारी हो गई है। वर्तमान में विधानसभा सत्र भी चल रही है जिस कारण प्रशासन भी राजधानी रायपुर कम से कम पहुंचे ऐसे प्लानिंग में है। 

आदेश देखें - 

चार साल से लंबित है मांग -सहायक शिक्षकों की मांग पिछले कई वर्षों से लंबित है। पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान राज्य सरकार ने वेतन विसंगति दूर करने का वादा किया था। हालाँकि राज्य में सरकार बने चार वर्ष हो गए लेकिन सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। वहीँ इस सन्दर्भ में कमिटी भी बनाई गई है थी जिसकों 3 माह में रिपोर्ट देनी थी। कमिटी बने लगभग डेढ़ वर्ष हो चुका है लेकिन कमिटी का आज तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है। वहीँ एक बार फिर प्रदेश के सहायक शिक्षक वेतन विसंगति के मुद्दे पर चुनाव से पहले घेरने की तैयारी में है। 

प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति जारी - प्रदेश के सहायक शिक्षकों की फ़िलहाल पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है। सहायक शिक्षकों को प्राथमिक प्रधान पाठक और उच्च वर्ग शिक्षा बनाया जा रहा है। प्रधान पाठक के पदों में लगभग पदोन्नति पूरी हो गई है। वहीँ मिडिल स्कूल शिक्षक के पदों में पदोन्नति हेतु कोर्ट के आदेश का इंतज़ार है। स्टे के सन्दर्भ में कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है लेकिन अभी तक एक माह बाद भी आदेश जारी नहीं हुई है। 

Next खबर - 

10 जनवरी तक अर्धवार्षिक परीक्षा के निर्देश -

छमाही आकलन परीक्षा,, विषयवार प्रोजेक्ट प्रश्न पत्र डाउनलोड करें Class 1st to 8th half-yearly exam, download project question paper, it is mandatory to complete the half-yearly exam by January 10

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 ली से 8 वीं तक अर्धवार्षिक / आकलन परीक्षा को 10 जनवरी 2023 तक पूर्ण करना अनिवार्य है। वहीँ कुछ जिलों में शीतकालीन अवकाश से पहले ही अर्धवार्षिक परीक्षा सम्प्पन्न कराया जा चूका है। अधिकांश जिलों में प्रश्न पत्र के अभाव में अर्धवर्षीक परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। अब 10 जनवरी तक अर्धवार्षिक परीक्षा को संम्पन्न कराना अनिवार्य होगा। अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रोजेक्ट प्रश्न पत्र को नीचे विषयवार डाउनलोड किया जा सकता है। 

विषयवार प्रश्न पत्र डाउनलोड 👇- 

   प्रोजेक्ट कार्य - सभी विषयों के प्रोजेक्ट कार्य अलग - अलग होंगे। कक्षा 1 एवं 2 के प्रोजेक्ट कार्य 20 अंक , कक्षा 3 से 5 तक 10 अंक एवं कक्षा 6 से 8 20 अंक (सभी विषय ) होंगे। 

प्राथमिक प्रश्न पत्र विषयवार - 

   कक्षा 1 ली - हिंदी णित, अंग्रेजी 

   कक्षा 2 री हिंदी , गणित अंग्रेजी 

   कक्षा 3 री हिंदी गणित अंग्रेजी पर्यावरण 

   कक्षा 4 थी - हिंदी गणित अंग्रेजी , पर्यावरण 

   कक्षा 5 वीं - हिंदी , गणित , अंग्रेजी पर्यावरण 

कक्षा 1 से 8 के प्रश्न पेपर मिलेंगे जिला स्तर से -  छमाही आकलन / अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक के प्रश्न पेपर जिला से मिलेंगे। वहीँ हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रश्न पेपर स्थानीय स्तर पर तैयार किए जायेंगे। मॉडल उत्तर तैयार कर परीक्षा परिणाम एक सप्ताह के भीतर जारी करने होंगे।

प्रश्न पत्र प्रारूप (अर्धवार्षिक परीक्षा ) - कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को प्रश्न पत्र राज्य शैक्षणिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा तैयार किया गया जिला के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। प्रश्न पत्र का प्रारूप निम्नानुसार होगा - 

   वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 

   अति लघु उत्तरीय प्रश्न -

   लघु उत्तरीय प्रश्न - 

   दीर्घ उत्तरीय प्रश्न -

मिडिल स्तर प्रश्न पत्र 👇- 

   कक्षा 6 वीं - हिंदी , अंग्रेजी संस्कृत , गणित , विज्ञान , सामाजिक विज्ञान 

   कक्षा 7 वीं हिंदी , अंग्रेजी , संस्कृत , गणित , विज्ञान , सामाजिक विज्ञान 

   कक्षा 8 वीं हिंदी , अंग्रेजी संस्कृत , गणित , विज्ञान , सामाजिक विज्ञान 

Post a Comment

0 Comments