आज से धान खरीदी शुरू ,, ऑनलाइन मिलेगा टोकन , इस एप्प को करना होगा डाउनलोड Chhattisgarh Paddy Purchase - Now farmers will get online tokens sitting at home, it is easy to sell paddy

' किसान टोकन तुंहर हाथ ' एंड्रोइड एप्प जारी , किसानों को धान बेचने हेतु मिलेंगे ऑनलाइन टोकन , 01 नवम्बर से 31 जनवरी तक बेच पाएंगे धान 'Kisan Token Tuhar Hath' Android App released, farmers will get online tokens to sell paddy, will be able to sell paddy from November 01 to January 31

a2zkhabri.com बिलासपुर - प्रदेश सहित जिले में आज से यानि 01 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो रही है। इस बार किसानों की सहूलियत के लिए घर बैठे धान बेचने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए एंड्रायड एप्प ' किसान टोकन तुहर हाथ ' लागू किया गया है। हालाँकि इस व्यवस्था  धान बेचने के लिए किसानों को हाईटेक होना होगा। इस एप्प में अप्लाई करते ही किसानों को घर बैठे ऑनलाइन ही टोकन उपलब्ध हो जाएगा। धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता के साथ धान खरीदी हो इस उद्देशय से यह प्रयोग किया जा रहा है। 

खरीफ सीजन 2022 - 23 हेतु 01 नवम्बर से धान खरीदी शुरू - वर्ष 2022 - 23 खरीफ सीजन के लिए 01 नवम्बर 2022 से धान खरीदी शुरू हो रही है। इसे लेकर समिति से लेकर सहकारी बैंक , माकर्फेड और जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जूट गया है। जिले में 130 धान खरीदी केंद्र और 114 समितियों के द्वारा धान खरीदी की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार किसानों को सुविधा देते हुए धान बेचने के लिए टोकन जारी करने के तरीके में बदलाव किया है। समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए पहले समितियों में टोकन हेतु भारी भीड़ एकत्रित होती थी साथ ही कई चक्कर लगाने पड़ते थे। ऑनलाइन टोकन पद्धति के कारण किसानों को कुछ राहत अवश्य मिलेगी। 

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की समितियों के माध्यम से होगी खरीदी - 01 नवम्बर से 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की तैयारी लगभग पूर्ण हो गई है। इस बार भी धान पिछले वर्ष  2600 रु. प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जाएगी। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा करीब एक माह पहले धान खरीदी करने का फैसला लिया गया है , ताकि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न हो। वहीँ इस बार भी बारदाने की समस्या हो सकती है क्योंकि धान खरीदी की तिथि नजदीक आने के बाद भी पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध नहीं हो पाया है। राज्य सरकार ने बारदाने की जिम्मेदारी मार्कफेड को दिया है। 

मानसून  विलम्ब,, खरीदी केंद्रों में धान पहुंचने में लगेगी देरी - प्रदेश में मानसून की विदाई इस बार विलम्ब से हुई है। इस लिए अभी खेतों में नमी बनी हुई है।  जिस कारण अधिकतर किसानों ने धान की कटाई शुरू नहीं की है। ऐसे में 01 नवम्बर से धान खरीदी शुरू होने के बावजूद बहुत से समितियों में पहले दिन बोहनी होने की संभावना कम है। हालाँकि सभी समितियों के द्वारा अपने तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली है। 

30 फ़ीसदी कटेगा ऑनलाइन टोकन - प्रयोग के तौर पर इस बार सरकार ने ऑनलाइन टोकन काटने की सुविधा प्रदान किया है। लेकिन शुरूआती दौर में इसे शतप्रतिशत लागू करने से परेशानी न हो इस लिए पहले वर्ष केवल 30 फ़ीसदी ही ऑनलाइन टोकन जारी किए जायेंगे। ऑनलाइन टोकन पद्धति में सफलता मिलने पर अगले वर्ष से इसे शत प्रतिशत लागू किया जाएगा। सामान्य धान 2040 रु.प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान 2060 रु. प्रति क्विंटल खरीदी की जाएगी। वहीँ प्रति क्विंटल 560 एवं 540 रु. बोनस के रूप में बाद में भुगतान की जाएगी। 

किसानों को एक सीजन में केवल तीन टोकन - किसानों को धन बेचने के लिए एक सीजन में केवल तीन बार टोकन जारी किया जाएगा। टोकन कटने के बाद किसी कारण वश निरस्त करने पर भी एक गिनती मानी जाएगी और आएगी केवल 2 बार ही टोकन काटा जा सकेगा। धान व्यापारी और बिचौलियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से इस योजना को लाया गया है। ऑनलाइन टोकन के लिए किसानों के पास एंड्राइड फोन होना अनिवार्य होगा तभी  टोकन तुहर हाथ एप्प को डाउनलोड कर ऑनलाइन टोकन हेतु अप्लाई किया जा सकेगा। 

Post a Comment

0 Comments