ब्रेकिंग - CGPSC - 2020 भर्ती नोटिफिकेशन जारी CGPSC Recruitment 2020

 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया विभागीय विज्ञापन 143 पदों  इस बार भर्ती CGPSC Recruitment 2020 

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आज CGPSC Bharti 2020 - 21 से सम्बंधित भर्ती विज्ञापन नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले छत्त्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा नियंत्रक श्रीमती आरती वासनिक ने पूर्व की भांति इस वर्ष भी 26 नवम्बर को ही भर्ती विज्ञापन जारी करने की बात कही थी। 

निम्न पदों में होगी भर्ती - 

       डिप्टी कलेक्टर 

       उप पुलिस अधीक्षक 

       लेखा अधिकारी 

       सहायक संचालक खाद्य विभाग 

       राज्य कर सहायक आयुक्त 

       जिला आबकारी अधिकारी 

       सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग 

       सहायक संचालक आदिम जाति/समाज कल्याण 

       सहायक पंजीयक 

       मुख्य नगर पालिका अधिकारी 

       बाल विकास परियोजना अधिकारी 

       छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा 

       नायब तहसीलदार 

       आबकारी उप निरीक्षक 

       उप पंजीयक 

       सहकारी निरीक्षक 

       सहायक जेल अधीक्षक 

       कुलपद 143 

प्रदेश में कोरोना संकट के दौरान इस बात की कयास लगाए जा रहे थे की कही इस बार भर्ती विज्ञापन जारी होने में कही इस वर्ष देर न हो जाए। लेकिन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अधिकारीयों ने चर्चा के दौरान बताया कि इस  26 नवम्बर को ही विभागीय विज्ञापन जारी होगा। आज भर्ती परीक्षा  सम्बंधित विज्ञापन जारी किए जा चुके है जिसे विभागीय वेबसाइट wwwpsc.cg.gov.in पर जाकर अथवा नीचे दिए लिंक से डायरेक्ट विज्ञापन को डाउनलोड कर सकते है। 

जारी विज्ञापन अनुसार उक्त पदों में आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी 2021 तक चलेगी। उक्त भर्ती प्रक्रिया से सम्बंधित विस्तृत विवरण की जानकारी के लिए नीचे दिए गए विभागीय विज्ञापन को पढ़ें। 

                     विभागीय विज्ञापन / नोटिफिकेशन डाउनलोड करें - 

Post a Comment

0 Comments