ब्रेकिंग - आज आंदोलन समाप्त होने की उम्मीद ,, मुख्यमंत्री के कड़े तेवर के बाद फेडरेशन ले सकती है फैसला The movement is expected to end today, the federation can take a decision after the Chief Minister's strong attitude

मुख्यमंत्री के कड़े तेवर और कार्यवाही के चेतावनी के बाद आज आंदोलन हो सकती है समाप्त ,, आंदोलन के सन्दर्भ में फेडरेशन की आज बड़ी बैठक After the Chief Minister's strong attitude and warning of action, the movement may end today, today big meeting of the Federation in the context of the movement.

a2zkhabri.com रायपुर - 22 अगस्त से जारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल आज संभवतः समाप्त हो सकती है। मुख्यमंत्री ने दोपहर में हड़ताल समाप्त करने का अपील किया वही देर शाम कड़े तेवर दिखाते हुए आंदोलन से वापस नहीं आने वाले कैमचरियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने मिडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम उनसे बातचीत करने तैयार है , पहले वे काम पर लौटे। 02 सितम्बर तक ज्वाइनिंग नहीं करने वाले कैमचरियों एवं अधिकारीयों पर ब्रेक इन सर्विस के तहत विभागीय कार्यवाही एवं वेतन काटने की कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। 

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन आवेदन जारी ,,, देखें विवरण। 

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों की आज बड़ी बैठक - कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रमुखों की आज बड़ी बैठक राजधानी रायपुर में रखी गई है। बीते सोमवार को मुख्य सचिव से चर्चा उपरांत एवं माननीय मुख्यमंत्री की हड़ताल समाप्त करने की अपील के साथ - साथ कार्यवाही की चेतावनी के बाद उक्त सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा के साथ - साथ आगे की रणनीति पर गहन विचार विमर्श हेतु बैठक आयोजित हो रही है। राज्य के कर्मचारियों और राज्य सरकार के बीच लगातार गतिरोध बढ़ता ही चला जा रहा है। 

छात्रावास अधीक्षक के 390 पदों में होगी बम्पर भर्ती ,,,

मुख्यमंत्री ने किया हड़ताल समाप्त करने किया अपील ,,,फिर दिखाए कड़े तेवर - मुख्यमंत्री ने दोपहर में महंगाई भत्ता और एचआरए के मुद्दे पर हड़ताल कर रहे कर्मचारी अधिकारी से अपील करते हुए कहा कि - हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों से मेरी अपील है कि लोगो की आवश्यकता से जुड़े काम रुकने से जनता को असुविधा हो रही है , अतः आप सभी कर्तब्यों का निर्वहन करें। हमारी सरकार कर्मचारी हित हेतु सदैव तत्पर है। पुरानी पेंशन योजना उसका एक उदाहरण है। राज्य के वित्तीय संसाधनों को देखते हुए हम कर्मचारी हित में निर्णय लेते रहे है , और आगे भी लेंगे। 

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी सभी छुट्टी लिस्ट यहाँ देखें। 

देर शाम हवाई अड्डे पर मिडिया से चर्चा उपरांत कड़े तेवर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों से मिलने के लिए तैयार है पहले वे काम पर लौटे , 02 सितम्बर तक लौटने वाले कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नहीं होगी और वेतन भी मिलेगा , वही 02 सितम्बर तक आंदोलन से नहीं लौटने पर ब्रेक इन सर्विस के तहत कड़ी कार्यवाही करते हुए वेतन भुगतान भी नहीं की जाएगी। इस तरह से मुख्यमंत्री ने पहले अपील कर आंदोलन समाप्त करने कहा फिर देर शाम कार्यवाही करने की चेतावनी भी दे डाली। 

छत्तीसगढ़ जिलावार स्थानीय अवकाश लिस्ट यहाँ देखें। 

आंदोलन आज समाप्त होने की उम्मीद - पिछले तीन - चार दिनों में जिस तरह से समीकरण बन रहे है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब आंदोलन बहुत जल्द समाप्त करने की घोषणा हो सकती है। कर्मचारियों का हड़ताल भी लगातार लम्बा खिंचा चला जा रहा है। राज्य सरकार मांग पूरा करने हेतु साफ़ - साफ मना कर रहा है , वित्तीय संसाधन का आभाव बता रहा है। मुख्य सचिव  असफल हो चूका है। वही राज्य सरकार कार्यवाही सहित ब्रेक इन सर्विस की बार - बार चेतावनी दे रही है। हड़ताल में शतप्रतिशत कर्मचारी शामिल नहीं हुए है यह भी एक प्रमुख कारण है। और मुख्यमंत्री   से फेडरेशन के तरफ से बयान आया है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आंदोलन समाप्ति की आज ऐलान हो सकता है। 

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 ऑनलाइन आवेदन जारी ,, देखें सिलेबस। 

आंदोलन समाप्ति पर सहमति नहीं बनने पर राजधानी में हो सकता है बड़ा प्रदर्शन - यदि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों की आम सहमति हड़ताल समाप्त करने के बजाय हड़ताल जारी रखने पर बनती है तो फेडरेशन आगे की रणनीति बनाते हुए राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन कर सकता है। हालाँकि यह अभी सोशल मिडिया में चर्चा में आया है। हालाँकि हड़ताल समाप्ति या आगे की रणनीति के बारे में कोई संघ से तरफ से बयान जारी नहीं की गई है। कर्मचारियों के आंदोलन से राज्य सरकार को भी प्रतिदिन करोड़ों रूपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है , आम नागरिक भी काफी परेशान हो गए है। सरकार को भी नरमी बरतते हुए हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास करनी चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments