अब 2640 रु. में धान खरीदी ,, धान के समर्थन मूल्य में 100 रु. की बढ़ोतरी 100 In The Support Price Of Paddy . Increase Of Rs. 2640 Now. I Will Buy Paddy

धान के समर्थन मूल्य में केंद्र सरकार ने बढ़ाया 100 रु. , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2640 रु. में धान खरीदी की कही बात 100 In The Support Price Of Paddy . Increase Of Rs. 2640 Now. I Will Buy Paddy 

a2zkhabri.com रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य में सिर्फ 100 रु. की बढ़ोतरी को नाकाफी माना है। उन्होंने कहा कि धान का समर्थन मूल्य कम से कम 200 रु. बढ़ना चाहिए था। श्री बघेल ने कहा कि केंद्र द्वारा एमएसपी में की गई 100 रु. की वृद्धि के बाद राज्य के किसानों को इनपुट सब्सिडी की राशि मिलाकर प्रति क्विंटल 2640 रु. मिलेगी। 

100 रु. की वृद्धि पर मुख्यमंत्री ने उठाये सवाल - केंद्र सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य में 100 रु. की वृद्धि करने पर मुख्यमंत्री ने सवाल उठायें है। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किसानो के आय को दुगुनी करने के वादे को भी याद दिलाया। वही महंगाई के चलते कृषि लागत के साथ कृषि कार्य से जुड़ी वस्तुओं की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी का हवाला दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसानों को कई फसलों के लिए किसानों को प्रति एकड़ 9000 रु. इनपुट सब्सिडी देते है। 

धान का एमएसपी अब 100 रु. बढ़ा - केंद्र सरकार ने बुधवार को फसल वर्ष 2022 - 23 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 100 रु. की वृद्धि करके 2040 रु. प्रति क्विंटल किया। यह कदम धान के रकबे में वृद्धि करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने और उनकी आय बढ़ाने के ध्येय से प्रेरित है। धान खरीफ की प्रमुख फसल है , जिसकी बुआई शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने जून सितम्बर की अवधि के लिए सामान्य मानसून रहने का अनुमान लगाया है। 

नई कीमत ,,रूपये प्रति क्विंटल - 

धान सामान्य - 2040 रु.

धान ग्रेड ए - 2060 रु.

कपास मध्यम - 6080 रु.

कपास लम्बी स्टेपल - 6380 रु.

अरहर - 6600 रु.

मुंग - 7755 रु.

उड़द - 6600 रु.

सोयाबीन - 4300 रु.

सूरजमुखी - 6400 रु.

मूंगफली - 5850 रु. 

नाइजरसीड - 7287 रु.

मक्का - 1962 रु. 

रागी - 3578 रु. 

बाजरा - 2350 रु.

ज्वार (संकर ) - 2970 रु.

ज्वार मालदानी - 2990 रु.

8 सालों में इतना बढ़ा एमएसपी - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2022 - 23 के लिए सभी 14 फसलों का एमएसपी 2014 - 15 की तुलना में 46 - 131 प्रतिशत अधिक है। उदाहरण के लिए धान सामान्य किस्म का एमएसपी 50 प्रतिशत बढ़कर 2040 रु. प्रति क्विंटल कर दिया गया है , जो 2014 -15 में 1360 रु. प्रति क्विंटल था। 

Post a Comment

0 Comments