सहायक शिक्षक एलबी से उच्च वर्ग शिक्षक के पदों में पदोन्नति हेतु ,, प्रस्ताव एवं गोपनीय प्रतिवेदन जमा करने निर्देश जारी CG Education Department Promotion List Download Here

सहायक शिक्षक एलबी से उच्च वर्ग शिक्षक के पदों में पदोन्नति हेतु पदोन्नति प्रस्ताव एवं गोपनीय प्रतिवेदन जमा करने निर्देश जारी CG Education Department Promotion List Download Here 

a2zkhabri.com दुर्ग - संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग ने सहायक शिक्षक से उच्च वर्ग शिक्षक के पदों में पदोन्नति हेतु हेतु विषयवार पदोन्नति प्रस्ताव एवं गोपनीय प्रतिवेदन जमा  जारी किया है। पात्र शिक्षकों की पदोन्नति सूचि सहित पिछले तीन वर्ष की गोपनीय प्रतिवेदन , चल अचल संपत्ति की जानकारी भी निर्धारित प्रारूप में जमा करने कहा गया है। वही डबल स्नातक के सम्बन्ध में पूर्व में जारी आदेश को निरस्त करते हुए प्रथम स्नातक के आधार पर पदोन्नति प्रस्ताव / सूचि बनाने निर्देश हुआ है। 

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी प्रमुख निर्देश - 

1. उच्च वर्ग शिक्षक के पदों में पदोन्नति हेतु भेजे जाने वाले सम्बंधित समस्त सहायक शिक्षकों (एलबी संवर्ग ) की सेवा पुस्तिका एवं योग्यता सम्बंधित दस्तावेज का सूक्ष्मरूप से अवलोकन करें। कला स्नातक , हिंदी साहित्य , अंग्रेजी साहित्य ,संस्कृत साहित्य विषय वाले शिक्षकों का अंकसूची से विषय का मिलान अवश्य करें। त्रुटि होने पर सम्बंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होने। 

2. 01.01.22 के स्थिति में जारी वरिष्ठता सूचि के आधार पर जिन शिक्षकों ने प्राथमिक प्रधान पाठक   कार्यभार ग्रहण कर लिया है उनके नाम पदोन्नति प्रस्ताव में शामिल नहीं करने का निर्देश दिया गया है। 

3. पदोन्नति हेतु पात्र शिक्षकों के पिछले तीन वर्ष के गोपनीय प्रतिवेदन , चल अचल संपत्ति (2019, 2020 , 2021 ) निर्धारित प्रपत्र में जमा करने कहा है। उक्त सभी जानकारी को हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में 23 मार्च 2022 तक अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे। 

4. डबल स्नातक के सम्बन्ध में पूर्व में जारी आदेश को निरस्त करते हुए प्रथम स्नातक के आधार पर पदोन्नति प्रस्ताव बनाने कहा गया है। 

आदेश डाउनलोड करें - 

Post a Comment

0 Comments