आयकर गणना पत्रक 2020 - 21 (नमूना), वेतन गणना पत्रक (स.शि., शिक्षक एवं व्याख्याता) सम्पूर्ण जानकारी यहाँ देखें Income Tax , ITR 2021, Aaykar Ganna Patrak Aise Bharen 2020 - 21

 वित्तीय वर्ष 2020 - 21 हेतु आयकर गणना पत्रक भरना प्रारम्भ, सहा. शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता पुरे वित्तीय वर्ष का वेतन पर्ची एवं आयकर गणना नमूना फॉर्म सहित सम्पूर्ण जानकारी यहाँ देखें Sallary Slip 2020 - 21, Vetan Ganna Patrak , Aaykar Ganna Patrak Aise Bharen 2020 - 21 


a2zkhabri.com रायपुर - Income Tax , ITR 2021 हेलो दोस्तों आप सभी का पुनः हमारे वेबसाइट - a2zkhabri.com पर पुनः स्वागत है। आज हम आप लोगो के लिए आयकर गणना के समबन्ध में अति महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आये है। आज के इस पोस्ट में आप आयकर गणना पत्रक के नमूना फॉर्म एवं पुरे सत्र का वेतन पर्ची यहाँ से डाउनलोड कर पाएंगे। वित्तीय वर्ष 2020 - 21 एवं कर निर्धारण वर्ष 2021 - 22 हेतु फॉर्म भरना शुरू हो चूका है। 

आयकर गणना फॉर्म कौन - कौन भर सकते है - ऐसे शासकीय कर्मचारी या अधिकारी जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से अधिक है उन्हें अनिवार्य रूप से आयकर गणना फॉर्म भरना पड़ता है। यदि आप की वार्षिक आय 2.50 लाख रु. से कम है तब भी आप चाहे तो आयकर गणना फॉर्म भर सकते है। 2.50 लाख रु. से कम आय होने पर भी आयकर गणना फॉर्म भरने से आने वाले समय में यदि आप लोन/ऋण लेना चाहे तो आसानी से मिल जाता है। 

इस पोस्ट में हम आप लोगो को आयकर फॉर्म भरने के तरीके बताएँगे।  जिससे आपको आयकर फॉर्म भरने में आसानी होगी। वैसे तो प्रतिवर्ष माह फरवरी में सभी अधिकारी - कर्मचारी आयकर फॉर्म फिलअप करते है लेकिन प्रति वर्ष कुछ नए जानकारी अपडेट होते रहता है जिसे समझने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। 

आयकर गणना पत्रक क्या है - आयकर गणना पत्रक, किसी भी नागरिक द्वारा पुरे एक वित्तीय वर्ष में अर्जित किये हुए कुल धन राशि की इस पत्रक में विवरण होती है। जिसे भारत सरकार द्वारा जारी नियमानुसार प्रतिवर्ष भरना होता है। आयकर गणना पत्रक में कुल वार्षिक आय चाहे वह सैलरी से हो या अन्य माध्यम से प्राप्त हो उसे दर्शाना होता है। कुल आय पर आपको नियमानुसार आयकर में छूट भी मिलती है। 

धारा 80 C एवं धारा 80 CCC के तहत मिलने वाली छूट - आयकर दाता उक्त धारा के तहत निम्न बिंदुओं पर छूट (अधिकतम राशि 1.50 लाख) प्राप्त कर सकते है - 

       सामान्य भविष्य निधि अंशदान 

       भारतीय जीवन बीमा  प्रीमियम 

       समूह बीमा योजना 

       राष्ट्रिय बचत पत्र 

       राष्ट्रीय बचत पर ब्याज की राशि 

       पीपीएफ 

       ट्यूशन फ़ीस 

       टेक्स सेविंग मेचुअल फंड्स 

       जीवन पेंशन सुरक्षा पॉलिसी 

       एफडीआर बैंक, डाकघर 

       सुकन्या समृद्धि खाते निवेश 

       केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन स्कीम 

       भारतीय यूनिट ट्रस्ट की यूलिप प्लान 

       गृह निर्माण ऋण वापसी 

गणना पत्रक कैसे भरें - गणना पत्रक भरने से पहले वेतन पत्रक को भर ले , वेतन पत्रक में पुरे वित्तीय वर्ष का माहवार आय दर्ज होती है , जिसमे मूलवेतन, महंगाई भत्ता,गृहभाड़ा, गतिरोध भत्ता, मेडिकल भत्ता, सकल वेतन, जीपीएफ, सीपीएफ , समूह बीमा आदि की जानकारी होती है। फिर इसमें दर्ज सभी जानकारी का योग कर आयकर गणना पत्रक में भरा जाता है। 

सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता अपने पुरे वित्तीय वर्ष का वेतन पर्ची यहाँ देखे। 

आयकर गणना पत्रक नमूना फॉर्म यहाँ देखें। 

नोट- कृपया वेतन पत्रक का अपने डीडीओ से जारी वेतन पत्रक से मिलान कर लें.डीडीओ द्वारा जारी वेतन पत्रक ही मान्य होगा। 

Post a Comment

0 Comments