a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में भाजपा सरकार की आज पहली केबिनेट बैठक हुई। आज के बैठक में 18 लाख प्रधान मंत्री आवास की स्वीकृति दी गई। मुख्य मंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में मोदी गारंटी के तहत 18 लाख पीएम आवास बनाने का लक्ष्य है। आज मुख्य रूप से सिर्फ प्रधान मंत्री आवास योजना पर ही चर्चा हुआ। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद केबिनेट की पहली बैठक थी। आज के बैठक में माननीय मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय , उप मुख्य मंत्री अरुण साव एवं उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा मौजूद रहे। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सभी विभाग के सचिवों से परिचय करवाया। सभी विभाग के सचिवों ने अपने - अपने विभाग के बारे में जानकारी दिए।
जल्द होगा केबिनेट का विस्तार - आज के केबिनेट बैठक में मुख्य मंत्री एवं दो उप मुख्य मंत्री मौजूद रहे। साथ ही मुख्य सचिव सहित सभी विभागों के सचिव भी आज के बैठक में शामिल हुए। प्रदेश में बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में राज्य पाल महोदय दिल्ली प्रवास पर है ऐसे में नए मंत्रियों को कुछ दिन और इंतजार करना पद सकता है।
मंत्री मंडल सूचि 👇-
मुख्य मंत्री - श्री विष्णुदेव साय
उप मुख्य मंत्री - श्री अरुण साव
उप मुख्य मंत्री - श्री विजय शर्मा
मंत्री मंडल के संभावित विधायक / मंत्रीगण 👇-
बृजमोहन अग्रवाल
अमर अग्रवाल
पुन्नूलाल मोहले
अजय चंद्राकर
केदार कश्यप
रेणुका सिंह
लता उसेंडी
दयालदास बघेल
राजेश मूणत
धरम लाल कौशिक
रामविचार नेताम
ओपी चौधरी
इनके अतिरिक्त नए विधायकों को भी मंत्री मंडल में शामिल किया जा सकता है।
0 Comments