छ.ग. के नए मुख्य मंत्री माननीय विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा Big announcement of the new Chief Minister of Chhattisgarh Honorable Vishnudev Sai

 a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश में नए मुख्य मंत्री माननीय विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर दिए है। संकल्प पत्र सह मोदी गारंटी के तहत अपने वाले के अनुरूप सत्ता में आते ही किसानों के बकाया 2 वर्ष का बोनस राशि जारी करने का ऐलान कर दिया है। मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि माननीय पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन के अवसर पर यानी 25 दिसंबर 2023 को किसानों को दो साल का बोनस दिया जाएगा। ज्ञात हो कि राज्य के भाजपा सरकार ने चुनाव के पहले वादा किया था कि सत्ता में आते ही किसानों को दो वर्ष का बोनस राशि दी जाएगी। 

वहीँ भारतीय जनता पार्टी की दूसरी प्राथमिकता प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकान निर्माण करवाना है। भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सभी किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। 

छत्तीसगढ़ के नए मुख्य मंत्री बनते ही श्री साय को लगातार बधाई दी जा रही है। 03 दिसंबर को चुनाव परिणाम जारी होते ही भाजपा मुख्य मंत्री की तलाश में थी 6 दिनों के विचार विमर्श के बाद आखिरकार सरगुजा संभाग से बड़े नेता और 4 बार के सांसद और वर्तमान विधायक विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगी है। विष्णुदेव साय सरपंच से लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। वहीँ अब छत्तीसगढ़ की कमान नए मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों में होगी। 

Post a Comment

0 Comments