CG छुट्टी ब्रेकिंग - दशहरा छुट्टी में बदलाव की मांग CG Holiday Breaking - Demand for change in Dussehra holiday

 a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में दशहरा , दीवाली , शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा जारी छुट्टी आदेश के अनुसार दशहरा की छुट्टी 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक कुल 06 दिनों की दी गई है। वहीँ 22 अक्टूबर और 29 अक्टूबर रविवार होने के कारण इस बार दशहरा की  कुल छुट्टी 08 दिन पड़ रहा है। 

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा जारी उक्त छुट्टी आदेश में दशहरा अवकाश को संशोधित कर 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक करने की मांग प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा की गई है। 


दशहरा दीवाली छुट्टी आदेश यहाँ देखें 👇- 

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2023 - 24 हेतु दशहरा , दीवाली , शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेशानुसार कुल 64 दिनों की छुट्टी रहेगी। 

निम्नानुसार रहेगी छुट्टी 👇- 

दशहरा अवकाश - 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2023 तक ,  कुल 06 दिन 

दीपावली अवकाश - 11 नवम्बर से 16 नवम्बर 2023 तक , कुल 06 दिन 

शीतकालीन अवकाश - 25 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक , कुल 06 दिन 

ग्रीष्मकालीन अवकाश - 01 मई से 15 जून 2023 तक , कुल 46 दिन 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश डाउनलोड करें 👇- 


Post a Comment

0 Comments