छ.ग. सहायक शिक्षक भर्ती , देखें जिलावार एवं वर्गवार रिक्त पदों की संख्या CG Assistant Teacher Recruitment / CG Sahayak Shikshak Bharti Notification

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक सीधी भर्ती विस्तृत विज्ञापन जारी , देखें डीपीआई द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन Chhattisgarh assistant teacher direct recruitment detailed advertisement released, see recruitment advertisement issued by DPI

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षकों के पदों में भर्ती हेतु लोक शिक्षण संचालनालय ने जिलावार एवं वर्गवार रिक्त पदों की सूचि और सहायक शिक्षक भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण नियम शर्तों जैसे - शैक्षणिक अर्हताएं , आयु सीमा , आरक्षण , पाठ्यक्रम सहित अन्य सभी बिंदुओं पर विस्तृत निर्देश जारी कर दिया है। सहायक शिक्षक के पदों में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। 

विभागीय नोटिफिकेशन 👇- 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी विज्ञापन अनुसार जिलानुसार सहायक शिक्षक के रिक्त पदों की सूचि निम्नानुसार है - 

सहायक शिक्षक ई संवर्ग - 

   बस्तर - 133 

   कोंडागांव - 76 

   नारायणपुर - 10 

   सरगुजा - 117 

   सूरजपुर - 140 

   कोरिया - 51 

   बलरामपुर - 73 

   जशपुर - 130 

   मनेन्द्रगढ़ - भरतपुर - चिरमिरी - 63 

   योग - 793 

सहायक शिक्षक टी संवर्ग - 

   बस्तर - 870 

   बीजापुर - 477 

   दंतेवाड़ा - 343 

   कोंडागांव - 639 

   कांकेर - 603 

   नारायणपुर - 196 

   सुकमा - 603 

   सरगुजा - 232 

   सूरजपुर - 335 

   कोरिया - 108 

   बलरामपुर - 450 

   जशपुर - 413 

   मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर - 223 

   योग - 5492 

सहायक शिक्षक सीधी भर्ती पात्रता की शर्तें - 

आयु सीमा - 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष। आयु  नियमानुसार छूट की पात्रता रहेगी। 

न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएं - 

1.  हायर सेकेंडरी में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। 

2.  डीएड, बीएड या डीएलएड उत्तीर्ण हो। 

3. टीईटी उत्तीर्ण (प्राथमिक स्तर )

चयन प्रक्रिया - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के माध्यम से। 

ऑनलाइन आवेदन - vyapam.cgstate.gov.in पर 

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 06 मई 2023 से 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 23 मई 2023 

वेतनमान - वेतन मेट्रिक्स लेवल 6 के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को निम्नानुसार वेतनमान दिया जाएगा - 

प्रथम वर्ष - 70 प्रतिशत 

द्वितीय वर्ष - 80 प्रतिशत 

तृतीय वर्ष - 90 प्रतिशत 

नोट - अन्य सभी जानकारी के लिए नीचे दी गई विभागीय विज्ञापन को डाउनलोड कर अध्ययन करें। 

विभागीय विज्ञापन 👇- 

सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन। 

Post a Comment

0 Comments