छ.ग. 11295 पदों में नियमित शिक्षक भर्ती ,,, देखें जिलावार रिक्त पदों की सूचि Regular teacher recruitment in 11295 posts, see district wise list of vacant posts

11295 पदों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तत्काल होगी शुरू ,, मुख्यमंत्री ने तत्काल भर्ती के दिए निर्देश Regular teacher recruitment in 11295 posts, see district wise list of vacant posts

a2zkhabri.com न्यूज़ रायपुर - आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही मुख्यमंत्री ने सभी विभागों में जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने भी सभी विभागों को पत्र जारी करते हुए जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को कम्पलीट करने का आदेश जारी किया है। वहीँ शिक्षा विभाग के अंतर्गत 11295 पदों में नियमित शिक्षक की भर्ती होना है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिलावार रिक्त पदों की सूचि जारी कर दी गई है। 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी जिलावार रिक्त पदों की सूचि - 

सहायक शिक्षक भर्ती विवरण - 

   बस्तर - टी संवर्ग - 1898 , ई संवर्ग - 365 

   कोंडागांव - टी संवर्ग - 1256 , ई संवर्ग - 131 

   नारायणपुर - टी संवर्ग - 439 

   कांकेर - टी संवर्ग - 1589 

   सुकमा - टी संवर्ग - 1337 

   बीजापुर - टी संवर्ग - 1370 

   दंतेवाड़ा - टी संवर्ग - 694 

शिक्षक भर्ती विवरण - 

टी संवर्ग - 2162 एवं ई संवर्ग - 54 पद 

कुलपद - 11295 

संशोधित - अब 12489 पदों में होगी भर्ती 👇👇

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल / व्यापम द्वारा होगी भर्ती परीक्षा - 2019 में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ही उक्त पदों में भर्ती परीक्षा आयोजित करेगी। विज्ञापन जारी होने के बाद निर्देशानुसार पात्र अभ्यर्थी व्यापम के विभागीय वेबसाइट पर vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा इस वर्ष लिए गए महत्वपूर्ण फैसले के बाद व्यापम के अंतर्गत होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार के कोई भी शुल्क भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी। शिक्षा विभाग में जाने के इच्छुक एवं योग्यताधारी अभ्यर्थी अभी से भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर देवें।

14580 पदों में पिछले बार हुई थी भर्ती - ज्ञात हो कि प्रदेश में शिक्षा कर्मी भर्ती युग को समाप्त कर करीब 25 साल के बाद शिक्षक के नियमित पदों में भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी। पिछले बार 2019 में सहायक शिक्षक , शिक्षक , व्याख्याता एवं अन्य पदों सहित कुल 14580 पदों में भर्ती विज्ञापन जारी की गई थी। इस तरह से शिक्षा विभाग के अंतर्गत बड़े अंतराल के बाद नियमित पदों में पुनः दोबारा भर्ती हुई। वही इस बार माननीय मुख्यमंत्री ने पुनः 10 हजार शिक्षकों के पदों में भर्ती करने का ऐलान विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान किया था। हालाँकि  डीपीआई द्वारा 11295 पदों में शिक्षक भर्ती हेतु रिक्त पद जारी किए है। 

Post a Comment

0 Comments